अच्छा और बुरा दौर सबको झेलना पड़ता है। रितिक रोशन और सुजैन खान भी उसे पीड़ा से गुजर चुके हैं। मामूली बातें टकराव में बदल जाती है। दोनों के बीच का झगड़ा खूब चर्चित रहा। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं इसलिए कलह का भी अंत हो चुका है। रितिक और सुजैन दोनों साल 2014 में अलग हो गए थे। कई सालों बाद एक इंटरव्यू में सुजैन खान ने अपने तलाक पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था, ‘हम लोग जीवन के एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हमने अलग होना ही ठीक समझा था। हमें अपने रिश्ते में ये जानना बहुत जरूरी था और मैं किसी भी कीमत एक खराब रिश्ते में नहीं रहने को तैयार थी।’
आप सभी को याद होगा कि ऋतिक रोशन ने एक बड़ी बजट की फ़िल्म ‘काइट्स’ की थी, जिसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस बारबरा मोरी को कास्ट किया गया था। फ़िल्म में दोनों के बीच काफी हॉट सीन्स थे और दोनों के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर भी दर्शकों को साफ दिखाई दी थी। इसी दौरान इनके अफेयर की खबरें और इस वजह से सुजैन व ऋतिक के बीच टूटते रिश्ते की रिपोर्ट्स भी सामने आने लगीं। कहा जाता है कि इस बेवफाई को सुजैन चाहकर भी भुला नहीं सकीं, जिस वजह से उन्होंने तलाक का फैसला ले लिया। क्या सच है यह तो कपल ही जानता होगा, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इस पलभर की गलती का खामियाजा किसी को भी भुगतना पड़ सकता है।
Trending
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे
- अक्षय कुमार ने बताई स्टार की असली जिंदगी
- पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक
- ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ का ग्लोबल प्रीमियर
- कपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी का हाई एनर्जी रोमांस ‘आजा हलचल करेंगे’ में मचाएगा धूम
- सिनेमा, सुर और सम्मान का संगम

