कपिल शर्मा शो एक बार फिर शुरू होने जा रहा है लेकिन इस बार आपको हंसाने के लिए कपिल शर्मा की टीम टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आएगी। इसमें खास बात ये है कि 6 साल बाद एक बार फिर शो में डॉक्टर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर की वापसी हो रही है, जिसको लेकर कृष्णा अभिषेक भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बहुत मजा आने वाला हैं। हंसी से लोटपोट कर देने वाली पूरी टीम मौजूद रहेगी।
कृष्णा अभिषेक खुद भी शो का हिस्सा हैं। उन्होंने सुनील की तारीफ करते हुए कहा- “हम सभी अब एक नए शो के लिए एक साथ आए हैं। सुनील ग्रोवर भी शो में हैं। सुनील एक शानदार एक्टर हैं और उन्हें लाइव परफॉर्म करते हुए देखने का मजा ही कुछ है। सुनील नए किरदार में नजर आएंगे, जो बहुत अच्छा है।
Trending
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे
- अक्षय कुमार ने बताई स्टार की असली जिंदगी
- पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक
- ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ का ग्लोबल प्रीमियर
- कपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी का हाई एनर्जी रोमांस ‘आजा हलचल करेंगे’ में मचाएगा धूम
- सिनेमा, सुर और सम्मान का संगम

