अभिनेत्री वेरोनिका वनीज ने इस साल छठ पूजा पूरे श्रद्धा और प्रेम से अपने परिवार के बीच मनाई। उत्तर प्रदेश के बलिया से ताल्लुक रखने वाली वेरोनिका के लिए यह पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह प्रसाद और पारंपरिक मिठाइयाँ बनाती नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में वेरोनिका ने लिखा, “काश मैं भी माँ के साथ घाट पर पूजा करती…।” इस सादगी भरे भाव ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उनके शब्दों में छठ की आत्मा झलकती है। आस्था, परंपरा और परिवार का अटूट बंधन। वेरोनिका ने यह साबित किया कि चाहे इंसान कहीं भी हो, उसकी जड़ें हमेशा अपने संस्कारों से जुड़ी रहती हैं।
Trending
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!

