बच्चों के लिए खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और वास्तविक दुनिया को समझने का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए KidZania India ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड KT Kids के साथ मिलकर KidZania Mumbai में KT Kids Personal Care Studio लॉन्च किया है।
यह नया रोल-प्ले अनुभव बच्चों को पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की दुनिया से परिचित कराएगा। यहां बच्चे Display Stylist और Inventory Manager की भूमिका निभाते हुए प्रोडक्ट सैंपल तैयार करने, डिस्प्ले सजाने और इन्वेंटरी मैनेज करने जैसी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे।
KidZania India के Chief Business Officer Tarandeep Singh Sekhon ने कहा, “बच्चे दुनिया को सिर्फ देखकर नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनकर सीखते हैं। यह स्टूडियो उन्हें रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स के पीछे की पूरी यात्रा समझने का अवसर देता है।”
वहीं KT Kids के Founder Dhruv Sayani ने कहा, “हम चाहते थे कि बच्चे पर्सनल केयर को सिर्फ जानें नहीं, बल्कि उसके प्रति जिज्ञासु भी बनें। खेल-खेल में वे समझ सकते हैं कि किसी प्रोडक्ट के पीछे कितनी देखभाल और सोच होती है।”
2 अगस्त से शुरू हुआ यह अनुभव बच्चों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी, टीमवर्क, संगठन और समस्या-समाधान जैसी क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में एक दिलचस्प पहल है।

