फैशन और ग्लैमर से सजी शाम में अभिनेत्री कृष्णा गौतम ने इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स में अपनी खूबसूरत मौजूदगी से महफिल लूट ली। सफेद वन-पीस ड्रेस में उनका एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक रेड कार्पेट पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। मिनिमल एक्सेसरीज़, खूबसूरत मेकअप और चेहरे पर दमकती मुस्कान ने उनके पूरे अंदाज में सादगी के साथ ग्लैमर का बेहतरीन संतुलन कायम किया।
कृष्णा गौतम का यह लुक इस बात की मिसाल रहा कि फैशन सिर्फ तड़क-भड़क का नाम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सहजता से अपनी पहचान बनाने का अंदाज भी है। उनकी शालीन अदाओं और कॉन्फिडेंट पोज़ ने फोटोग्राफर्स और फैशन लवर्स का ध्यान खींचा।
कृष्णा कहती हैं, “मेरे लिए फैशन का मतलब खुद को सहज और आत्मविश्वास से भरा महसूस करना है। मैं अपने लुक को एलिगेंट और टाइमलेस रखना चाहती थी।”
उनकी यह रेड कार्पेट अपीयरेंस एक बार फिर साबित करती है कि कृष्णा गौतम खूबसूरती के साथ अपने स्टाइल में भी अलग पहचान बना रही हैं।

