ग्लैमर, फैशन और लग्ज़री का जबरदस्त संगम एक बार फिर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के अंदाज़ में देखने को मिला। अपनी इंटरनेशनल पहचान और हाई-फैशन स्टाइल के लिए चर्चित उर्वशी अब करीब ₹16 करोड़ की Rolls-Royce Cullinan Black Badge Series II के साथ नजर आईं। उनकी इस शानदार एंट्री ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी।
उर्वशी की रॉयल पसंद को और खास बना रहा था उनका बेहद दुर्लभ Hermès Birkin 30 Black Shiny Porosus Crocodile Bag with Gold Hardware, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹11 करोड़ बताई जा रही है। दुनिया के प्रतिष्ठित लग्ज़री हैंडबैग्स में शुमार यह बैग कलेक्टर्स के लिए भी बेहद खास माना जाता है।
Rolls-Royce की शाही शान और Hermès Birkin की एक्सक्लूसिव अपील को मिलाएं तो उर्वशी के इस पूरे लग्ज़री लुक की अनुमानित कीमत करीब ₹27 करोड़ तक पहुंचती है। इंटरनेशनल इवेंट्स से लेकर रेड कार्पेट तक, उर्वशी रौतेला लगातार अपने ग्लैमरस अंदाज़ और शानदार फैशन चॉइसेज़ से सुर्खियां बटोरती रही हैं। उनका यह नया लग्ज़री मोमेंट एक बार फिर बताता है कि उर्वशी के लिए स्टाइल सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल स्टेटमेंट है।

