अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उनके नए लुक की इंस्पिरेशन कोई अभिनेत्री या फैशन आइकन नहीं, बल्कि एक मेंढक है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अदा टैटू से सजे अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। खास बात यह रही कि वीडियो में वह एक मेंढक से बेझिझक बातचीत करती और उसे छूती भी दिखीं। अदा ने बताया कि इसी छोटे से उभयचर जीव ने उन्हें अपने नए लुक के लिए प्रेरित किया। उनका यह अंदाज देखकर फैंस ने उन्हें बेहद निडर और क्रिएटिव बताया।
‘1920’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अदा ने ‘कमांडो’, ‘सनफ्लावर’, ‘हार्ट अटैक’, ‘क्षणम्’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों में अपनी वर्सेटिलिटी दिखाई है। ‘द केरल स्टोरी’ की बड़ी सफलता के बाद अब ‘गवर्नर’ में उनकी भूमिका भी चर्चा में है। अदा की खासियत यही है कि वह पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी अपने एक्सपेरिमेंटल अंदाज से लोगों को चौंकाती रहती हैं।

