रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो के चर्चित चेहरे मुनव्वर फारूकी की मौजूदगी शुरू से ही दूसरे प्रतियोगियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। गेम को समझने, दबाव में शांत रहने और रणनीति बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें मजबूत खिलाड़ियों की कतार में ला खड़ा किया था। यही वजह रही कि कुछ प्रतियोगी उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के पक्ष में नहीं थे।
एलिमिनेशन से पहले प्रिश ने मुनव्वर को गेम का “बहुत समझदार खिलाड़ी” बताते हुए उन्हें बाहर करने की अपनी रणनीति साफ कर दी थी। प्रिश ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुनव्वर ट्रेटर हैं या मासूम, क्योंकि दोनों ही परिस्थितियों में वह बेहद खतरनाक खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
प्रिश के मुताबिक, ट्रेटर के रूप में मुनव्वर शानदार खेल सकते थे, जबकि मासूम बनकर भी वह बाकी खिलाड़ियों के गेम को खत्म करने की क्षमता रखते थे। अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), हरमन सिंघा, रिदा थराना और प्रिश समेत कई प्रतियोगियों ने मुनव्वर को मजबूत खिलाड़ी माना था।
मुनव्वर का जल्दी एलिमिनेट होना दिखाता है कि शो में मजबूत खिलाड़ी बनना जितना फायदा है, उतना ही बड़ा खतरा भी। उनका सफर भले छोटा रहा, लेकिन एलिमिनेशन ने साबित कर दिया कि दूसरे खिलाड़ियों की नजर में वह गेम के गंभीर खतरे थे।

