गुरुपर्व के पावन अवसर पर अभिनेत्री अलंकृता सहाय ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन की प्रेरणा बताते हुए आस्था, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। बचपन में गुरुद्वारे जाने, शबद-कीर्तन सुनने और लंगर की परंपरा से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ये अनुभव आज भी उनके मन को शांति और अपनापन देते हैं।
अलंकृता के लिए गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में संतुलन बनाए रखने का आधार हैं। उनका मानना है कि सफलता कभी अकेले की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि इसमें कई लोगों का सहयोग और आशीर्वाद शामिल होता है।

