एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनोखे ढंग से तैयार की गई “मैरी क्रिसमस!” ग्रीटिंग्स के साथ सभी को हॉलिडे सीजन विश किया। ट्रेडिशनल तरीके से हटकर, उन्होंने एआई-जनरेटेड विजुअल्स का अनावरण किया, जिसमें उनकी आगामी फिल्म के को-स्टार्स के साथ उनका बेहतरीन प्रजेंस दिखाई दिया। जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।
दिवाली हिट टाइगर 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल करने के बाद, कैटरीना कैफ अब मैरी क्रिसमस फ़िल्म में दिखाई देंगी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और रमेश तौरानी और संजय राउत्रे द्वारा निर्मित एक रोमांटिक थ्रिलर, मैरी क्रिसमस में कैटरीना लीड रोल निभाएंगी। कैटरीना ने इस बिलिंगुअल रिलीज़ के लिए तमिल सीखी, जो उनके डेडिकेशन को प्रदर्शित करती है। यह फ़िल्म 12 जनवरी, 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Trending
- ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
- थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
- राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
- ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल
- शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा
- तीन नए सितारों पर दांव, पारिवारिक रोमांस से सजेगी ‘दिल दीवाना हो गया’ की सिनेमाई दुनिया
- श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल
- शिल्पा शिंदे दिल जीतना जानती हैं-अर्शी खान

