टीवी क्वीन एकता कपूर ने नागिन बनाकर खूब लोकप्रियता बटोरी। इस सीरियल की पापुलैरिटी ने मिसाल कायम की। अब एकता कपूर इस पापुलैरिटी को बाघिन के जरिए भुनाना चाहती है।
दरअसल, टीवी सीरियल्स की दुनिया में सबके होश उड़ाने आ रही है ‘बाघिन’. ‘बाघिन’ भी इतनी खूबसूरत कि आप देखते रह जाएं। शो का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है. टीजर देखकर समझ आता है कि ये शो रोमांचक घटनाओं से भरा होगा। शो में ‘अनुपमा’ फेम अनेरी वजानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
‘कहानी एक ऐसी लड़की की है जो बाघिन बन जाती है. यानी बाघिन और लड़की, दो जिंदगी उसके भीतर है। इसमें शिकारी व बाघिन को दिखाकर कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई लगती है. टीजर में सुनाई देता है, ‘कहते हैं आप बाघिन को भूल सकते हो पर एक बार उसने आपको देख लिया तो वो आपको कभी नहीं भूलती…पुकारोगे तो आ जाएगी…ललकारोगे तो खा जाएगी…बाघिन…’
Trending
- ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
- थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
- राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
- ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल
- शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा
- तीन नए सितारों पर दांव, पारिवारिक रोमांस से सजेगी ‘दिल दीवाना हो गया’ की सिनेमाई दुनिया
- श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल
- शिल्पा शिंदे दिल जीतना जानती हैं-अर्शी खान

