साउथ की फिल्मों के मामले में फ़रवरी का महीना एक्साइटिंग नज़र आ रहा है. वो इसलिए क्योंकि फरवरी में साउथ इंडियन फ़िल्मों की भरमार है. स्वर्ण सुंदरी से लेकर माइकल तक, फ़रवरी में रिलीज़ होने वाली साउथ इंडियन फ़िल्मों की लिस्ट काफ़ी लंबी है. रजनीकांत भी फरवरी में ही अपनी एक फिल्म के साथ दर्शकों के सामने होंगे. इस फिल्म का नाम ‘लाल सलाम’ है. इसे लेकर दर्शकों में खासी एक्साइटमेंट है. खासतौर से जेलर के बाद से रजनीकांत की नेक्स्ट रिलीज को लेकर माहौल काफी टाइट है. थलाइवा फैन्स उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए अब बस ‘लाल सलाम’ का इंतजार कर रहे हैं.
आइए आपको उन साउथ इंडियन मूवीज़ की पूरी लिस्ट दिखा देते हैं, जो फरवरी में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं.
1- शाकुंतलम
फ़िल्म ‘शाकुंतलम’ एक रोमांटिक फैंटेसी एंटरटेनर मूवी है, जिसे गुनासेखर ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में सामंथा रूथ प्रभु और देव मोहन लीड रोल में हैं. इसका म्यूजिक मणि शर्मा ने कंपोज़ किया है. ये मूवी 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी.
2 स्वर्ण सुंदरी
इस मूवी में स्वर्ण सुंदरी एक मूर्ति का नाम है. इसे एक ग्रुप चोरी करने की और काला बाज़ार में बेचने की कोशिश करता है, ताकि इससे वो अच्छे पैसे कमा सकें. कहानी में तब मोड़ आता है, जब एक वरिष्ठ पुरातत्विद की एंट्री होती है. ये कैरेक्टर जयाप्रदा ने निभाया है. इसे 3 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा.
3 एमिगोस
ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसे राजेन्द्र रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में नंदमुरी कल्याणराम और आशिका रंगनाथ लीड रोल में हैं. इसे प्रोड्यूस नवीन येर्नेनी और Y रवि शंकर ने किया है. ये मूवी 10 फरवरी को रिलीज़ होगी.
4 माइकल
इस मूवी में संदीप किशन के अलावा ‘विक्रम’ मूवी फेम विजय सेतुपति और दिव्यांशा कौशिक लीड रोल्स में हैं. ये मूवी एक कपल की ज़िन्दगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है, जब एक क्रूर अंडरवर्ल्ड गैंग उनकी लाइफ़ में एंट्री लेता है. ये मूवी 3 फरवरी को थिएटर्स में आएगी.
5 रन बेबी रन
इस मूवी का लेखन और डायरेक्शन दोनों ही जियेन कृष्णाकुमार ने किया है. इसमें आरजे बालाजी और ऐश्वर्या राजेश लीड रोल में हैं. मूवी 3 फरवरी को रिलीज़ होगी.
6 नानी 30
ये एक इमोशनल ड्रामा मूवी है, जिसे शौर्युव ने डायरेक्ट किया है. इसमें नानी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. इसे मोहन चेरुकुरी, डॉक्टर विजेंदर रेड्डी टीगला और मूर्ती केएस ने प्रोड्यूस किया है. ये मूवी 20 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी.
- लाल सलाम :
ऐश्वर्या रजनीकांत ‘लाल सलाम’ के साथ बतौर डायरेक्टर वापसी कर रही हैं. ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. - लवर (Lover):
मनिकंदन जो अपनी फिल्म ‘गुड नाइट’ से दर्शकों के बीच एक हीरो वाली इमेज सेट कर चुके हैं वो ‘लवर’ में रोमांटिक ड्रामा के हीरो बनकर आ रहे हैं. ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी.
9 सायरन :
पोन्नियन सेल्वन की सक्सेस के बाद अब जयम रवि ‘सायरन’ नाम की एक फिल्म के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. एंटनी भाग्यराजा इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
10 वितईक्करण :
कॉमेडियन से हीरो बने सतीश इस फिल्म में बतौर लीड आने वाले हैं. ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
11 ऑपरेशन वैलेंटाइन
ऑपरेशन वैलेंटाइन की कहानी भी पुलवामा अटैक के की तरह होगी। ऑपरेशन वैलेंटाइन में वरुण तेज लीड रोले में होंगे जो इस फिल्म में एक फाइटर पायलट के रोल में नजर आयेंगे ये एक तेलगु फिल्म है जिसे शक्ति प्रताप ने डायरेक्ट किया है। तो देखते है इस फिल्म की कहानी क्या होती है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे जाती है। वरुण तेज की ये फिल्म 16 फरवरी को तेलगु के साथ हिंदी में भी रिलीज़ होगी।
12 सिरान
काफी टाइम से रुकी हुई जय राम रवि की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिरान भी फरवरी के महीने में रिलीज़ होगी। सिरान की कहानी एक एम्बुलेंस ड्राईवर के उपर कहानी होगी जो पिछले 14 साल से जेल से बहार निकलने की कोशिश कर रहा है। तो आखिर उसे जेल क्यू हुई थी और जेल से बहार निकलने की बाद वो क्या करता है ये हमे आगे फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ दखने को मिलेगा। जयम रवि फिल्म के लीड रोल में होंगे जो इस फिल्म में एम्बुलेंस ड्राईवर और उस कैदी के रोल में नजर आयेंगे। ये फिल्म तमिल और तेलगु में 16 फरवरी को रिलीज़ होगी।
- ब्रह्मयुगम्
जैसा की मलयालम अपने बेहतरीन कंटेंट के बारे में जाना जाता है तो एक और दिलचस्प फिल्म आ रही है जिसमे हमे एक खतरनाक होर्रोर थ्रिलर कहानी दखने को मिलेगी। इसका टीज़र मुझे काफी अच्छा लगा जिसे ब्लैक एंड वाइट में पेश किया गया है। यहाँ पर एक दरवाजे की बात की जा रही है जिसके पीछे एक जादुई दुनिया है जिस्म जाने के बाद आपको नदी मैदान और पहाड़ के अलावा आपको कुछ भी नही मिलेगा एक आदमी उस दरवाजे को पर करता है और वो जादुई दुनिया में खो जाता है। ब्रह्मयुगम् 16 फरवरी को रिलीज़ होगी।

