हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने वाली सफल अभिनेत्री में शबाना आजमी का नाम भी आता है। शबाना आज भी सक्रिय हैं। निर्माता निर्देशक प्रभावशाली भूमिका के लिए उनको याद करते है। शबाना आज़मी 1970 और 1980 के बीच तथाकथित “समानांतर फिल्मों” के साथ भारतीय सेल्युलाइड पर हावी रहीं। आज तक वह पांच राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाली एकमात्र अभिनेत्री भी हैं। फिलहाल में राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं।
राजकुमार संतोषी ने लाहौर 1947 में शबाना आज़मी के किरदार के बारे में विवरण साझा करते हुए कहा, “लाहौर 1947 में उनका किरदार एक केंद्रीय चरित्र है और कहानी उनके चरित्र के इर्द-गिर्द घूमती है।”
एक हालिया बयान में, संतोषी ने कहानी में शबाना आज़मी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, और उनके चरित्र को फिल्म की कहानी के केंद्र में बताया। उन्होंने कहा, ”शबाना जी ने अपने जीवन में कई तरह के किरदार निभाए हैं, शायद किसी अभिनेत्री ने इतने तरह के किरदार निभाए हों। वह एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और लाहौर 1947 में उनका किरदार फिल्म में एक केंद्रीय किरदार है और कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित आगामी फिल्म लाहौर 1947 आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
Trending
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर किए ढेर
- बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग
- अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम
- शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका
- ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री
- खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ
- अयोध्या के पास जंगल से सिनेमाघरों तक पहुंची ‘डियर हसबैंड’
- सिनेमाघरों में फीकी पड़ी ‘ऐल्फा’ अब ओटीटी पर लगाएगी दांव, आलिया-शरवरी की फिल्म की तारीख आई सामने

