भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही इसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं। खास तौर पर इसकी स्टार कास्ट को लेकर हर दिन खबरें बन रही हैं। बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में फीमेल एक्ट्रेस (तब्बू) का किरदार काफी मजबूत था। इसलिए मेकर्स फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में फीमेल एक्ट्रेस का पार्ट को पावरफुल बनाना चाहते हैं। मेकर्स ने पहले ही विद्या बालन को फिल्म में ले लिया और वे एक और फीमेल सुपरस्टार को फिल्म में चाहते थे और ऐसी भूमिका के लिए माधुरी दीक्षित से बेहतर कौन हो सकता है? माधुरी दीक्षित को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भूतनी का किरदार निभाएंगी और इसका मतलब होगा कि कार्तिक आर्यन इस बार एक नहीं बल्कि दो भूतनी से लड़ते नजर आएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि माधुरी भूतों में से एक का किरदार निभाएंगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान को लिया जा सकता है।
Trending
- श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब 28 अगस्त को नहीं आएगी सिनेमाघरों में
- ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, इमोशन और शादी के धमाल से भरपूर फैमिली एंटरटेनर, 24 जुलाई को होगी रिलीज
- 7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’
- ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
- थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
- राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
- ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल
- शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा

