कंगना रनौत अपने बेबाक विचारों के लिए विख्यात है। नेपोटिज्म के खिलाफ वह अक्सर बोलती रही है। इस बार इमरान हाशमी ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत के बॉलीवुड में भाई भतीजावाद का बोलबाला होने के आरोप पर इमरान ने खुलकर बात की। कंगना के बयान पर बात करते हुए इमरान ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से, एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में कंगना को बहुत पसंद करता हूं। हो सकता है कि उन्हें फिल्म उद्योग में कुछ बुरे अनुभव हुए हों”।
इमरान आगे कहते हैं, “मेरा अनुभव कंगना के साथ ऐसा था कि मैंने उस समय एक हिट दी थी, लेकिन फिर भी गैंगस्टर में मैंने खलनायक की भूमिका निभाई, जहां उन्हें केंद्र में रखा गया था। यह लगभग एक महिला केंद्रित फिल्म की तरह थी इसलिए, मुझे नहीं पता कि यह धारणा इंडस्ट्री के बारे में कब बननी शुरू हुई और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि हम सभी नशे के आदी हैं या इंडस्ट्री केवल भाई-भतीजावाद के जरिए काम करती है। मुझे लगता है कि यह मूर्खतापूर्ण है और सच नहीं है”।
Trending
- ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
- थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
- राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
- ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल
- शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा
- तीन नए सितारों पर दांव, पारिवारिक रोमांस से सजेगी ‘दिल दीवाना हो गया’ की सिनेमाई दुनिया
- श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल
- शिल्पा शिंदे दिल जीतना जानती हैं-अर्शी खान

