Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
- थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
- राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
- ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल
- शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा
- तीन नए सितारों पर दांव, पारिवारिक रोमांस से सजेगी ‘दिल दीवाना हो गया’ की सिनेमाई दुनिया
- श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल
- शिल्पा शिंदे दिल जीतना जानती हैं-अर्शी खान
Author: Bureau
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान अब कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। जल्द ही दर्शक देखेंगे कि राजा जयचंद की बेटी राजकुमारी संयोगिता का बड़ा रूप नजर आएगा, जिसे एक्ट्रेस प्रियांशी यादव निभाएंगी। उनकी एंट्री के साथ शो में एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें और गहरी भावनाएं और इतिहास की मशहूर प्रेम कहानी पृथ्वीराज और संयोगिता दिखाई जाएगी। अपनी एंट्री को लेकर प्रियांशी ने कहा, “मैं इतने बड़े शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और आभारी हूं। पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी इतिहास की सबसे मशहूर और यादगार कहानियों में से एक…
टिप्स म्यूज़िक लिमिटेड ने अपनी नवीनतम संगीत कृति “क़िस्मत” का अनावरण किया है, जो एक इंडी-पॉप ट्रैक है जो देश भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अफ़साना खान की भावपूर्ण आवाज़ों से सजे इस गाने के साथ ज़ारा यसमीन और लव पाठक की प्रतिभाशाली जोड़ी द्वारा अभिनीत एक शानदार संगीत वीडियो भी है। यह ट्रैक प्रतिभाओं के एक विशाल समूह को एक साथ लाता है, जिसके बोल और संगीत रचना संजीव चतुर्वेदी ने खूबसूरती से गढ़ी है। रियल इमोशन्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्देशित यह संगीत वीडियो, गाने की हृदयस्पर्शी कहानी को एक सम्मोहक दृश्य अनुभव में कुशलता…
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर अपने सबसे चर्चित किरदार जॉर्ज कुट्टी के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म , ‘दृश्यम 3’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे, और अब टीजर ने उनकी उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। टीजर की शुरुआत पिछले दोनों पार्ट्स की झलकियों से होती है, जो कहानी के गहराते रहस्य और जॉर्ज कुट्टी की चालाकी को फिर से ताजा कर देती हैं। इन…
मुंबई में भक्ति संगीत की एक खास शाम तब यादगार बन गई, जब भजन सम्राट अनूप जलोटा के महत्वाकांक्षी ‘मिशन 500’ अभियान के तहत युवा गायिका करिश्मा बछाव के स्वर में सजे भजन “बोलो राम बोलो श्याम” का भव्य विमोचन हुआ। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि परंपरा और नई प्रतिभा का संगम था, जहां दशकों पुरानी भक्ति धारा ने नए सुरों के साथ खुद को फिर से जीवंत किया। अपने 50 वर्षों के संगीत अनुभव को साझा करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “यह भजन अत्यंत मनमोहक बना है। इसे गाकर बड़ा आनंद आया। मिशन 500 के माध्यम से…
भारत के रीजनल हिप-हॉप की आवाज अब और तेज, धारदार और असरदार होती जा रही है—और इस बदलाव के केंद्र में हैं ढांडा न्योलीवाला साल 2026 में लगातार हिट रिलीज़ के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका लेटेस्ट एल्बम कोहराम है, जिसने ग्लोबल चार्ट्स में #7 स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार सफलता को और मजबूती दी है वायरल हिट नॉट गिलटी ने, जिसके ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो को 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना सिर्फ एक हिट ट्रैक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक लहर बन गया…
पॉडकास्ट ‘इन-कंट्रोवर्शियल विद पूजा चौधरी’ में अभिनेता आदित्य उप्पल ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने दमदार किरदार ‘एएसपी उमर हैदर’ के पीछे छिपे आठ साल के संघर्ष को बेबाकी से साझा किया। थिएटर से शुरुआत करने वाले उप्पल ने बताया कि असफल ऑडिशन और आर्थिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा, लेकिन अभिनय का जुनून कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज के बाद परिवार की आंखों में दिखा गर्व ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करने के अनुभव को उन्होंने “पेशेवर रूप से शांत और अनुशासित” बताया, जहां…
केरला स्टोरी 2 और झाँसी की रानी फ़ेम एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपनी शादी की बारात खुद लेकर आ रही है और वो भी पूरी बारात के स्वैग के साथ!” इसी धमाकेदार कॉन्सेप्ट के साथ हिंदी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में उल्का गुप्ता पूरी अटिट्यूड के साथ स्कूटर पर अपनी ही बारात लीड करती नजर आ रही हैं। एक ऐसा विजुअल जो पारंपरिक सोच को तोड़ते हुए तुरंत ध्यान खींचता है। उनके साथ सुनीता राजवर और ज़रीना वहाब की मुस्कुराती मौजूदगी पोस्टर दिलचस्प बनाती है। वहीं दूसरी तरफ अश्वथ भट्ट एक पुलिस अधिकारी…
बॉलीवुड में जब भी बहुमुखी प्रतिभा, अनुशासन और लगातार काम करने की बात होती है, तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। एक के बाद एक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अक्षय अब एक बार फिर बड़े और दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ सुर्खियों में हैं। साल 2026 और 2027 उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान वे अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा तेज है, वहीं इसके बाद वह कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की फिल्म…
बॉलीवुड की सबसे दमदार अदाकाराओं में शुमार दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ को लेकर। प्रेग्नेंसी के खास दौर में भी उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट फैंस को हैरान कर रहा है। एटली के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट में दीपिका न सिर्फ एक अहम किरदार निभा रही हैं, बल्कि अल्लू अर्जुन के साथ जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन्स से कहानी को नई ऊंचाई देने वाली हैं। फिल्म को लेकर बढ़ते बज के बीच ये साफ हो गया है कि दीपिका का रोल कहानी की रीढ़ है, जहां एक तरफ हाई-वोल्टेज…
भारतीय सिनेमा में जब भी संवेदनशील कहानी, सामाजिक संदेश और मनोरंजन के बेहतरीन संतुलन की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है राजकुमार हिरानी का। अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली और दर्शकों के दिलों को छू लेने वाले किरदारों के जरिए उन्होंने ऐसी फिल्में दी हैं, जो सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि समाज और सोच पर भी गहरा असर छोड़ती हैं। 3 इडियट्स, मुन्ना भाई एमबीबीएस, पीके और संजू जैसी फिल्मों के जरिए हिरानी ने बार-बार साबित किया है कि वे सिर्फ फिल्में नहीं बनाते, बल्कि अनुभव रचते हैं। खास बात यह है कि उनका अब…
