Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- कपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी का हाई एनर्जी रोमांस ‘आजा हलचल करेंगे’ में मचाएगा धूम
- सिनेमा, सुर और सम्मान का संगम
- मलाड मस्ती की धड़कन बनी किसानों की उम्मीद
- अनूठी संगीत यात्रा के साथ लॉन्च हुआ म्यूजिक एल्बम “तुम ही तुम हो”
- सोनू सूद ने बेबी इनारा के इलाज के लिए ऑनलाइन फंडरेज़िंग कैंपेन का समर्थन किया
- जागरूकता फैलाने में शीना चौहान के साथ शामिल हुए सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का सेन, नंदिता दास और रुचि नारायण
- फैशन मॉडल आर्य की ‘वोग’ में विजयी एंट्री
- मधुश्री की ‘टुक टुक’ ने मचाया धमाल
Author: Bureau
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कन्नड़ अभिनेता और ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ के स्टार ऋषभ शेट्टी से फिल्म के एक दृश्य की नकल करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। दोनों कलाकार 28 नवंबर को गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में मौजूद थे। मंच पर रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के अभिनय की खूब प्रशंसा की और फिल्म के एक दृश्य की नकल भी की, लेकिन यह पहल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को खटकी। इस…
पंजाबी संगीत जगत की लोकप्रिय आवाज़ गुरदीप मेहंदी ने अपने नए धमाकेदार सिंगल “बॉर्न रिच” के साथ हिप-हॉप की दुनिया में शानदार एंट्री कर ली है। यह ट्रैक गुरदीप के अब तक के संगीत ग्राफ में सबसे बड़ा स्टाइल ट्रांज़िशन दर्शाता है और फैन्स को बिल्कुल नए अवतार — गुरदीप 2.0 — से मिलवाता है। देसी हिप-हॉप में इस दमदार डेब्यू को और भी खास बनाता है रैपर रागा का पावर-पैक्ड फीचर। “बॉर्न रिच” उन सभी सपने देखने वालों और मेहनती युवाओं का गान है जो अपने दम पर पहचान और विरासत बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक की धड़कती…
भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय फिर जीवित होने जा रहा है। बहुचर्चित निर्देशक व दूरदर्शी फिल्मकार वी. शांताराम के जीवन पर आधारित भव्य बायोपिक की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी उनके किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे। मेकर्स द्वारा जारी पहले पोस्टर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि वी. शांताराम की भूमिका निभाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और यह अनुभव उन्हें भीतर तक बदल गया है। निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे के अनुसार, शांताराम साहब की प्रयोगधर्मी सोच और सिनेमा के प्रति जुनून…
देसी तड़का म्यूज़िक और कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने अपना नया म्यूज़िक वीडियो “करिया हाँ” भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया। इस रोमांटिक–ड्रामेटिक सांग को अपनी सुरीली आवाज़ से पवनदीप राजन और प्रियांशी श्रीवास्तव ने खास बनाया है, जबकि शानदार संगीत दिया है म्यूज़िक कंपोज़र जोड़ी रमीज एंड सोहेल ने। लॉन्च इवेंट में क्षितिज कॉलेज के विद्यार्थियों ने धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस से समां बांधा। छात्रों की क्रिएटिविटी को सम्मान देते हुए लेबल ने कमेंट करने वाले चुनिंदा स्टूडेंट्स को गिटार और आईफोन 17 गिफ्ट किए। गाने को दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी धुन, गायकी और विज़ुअल ट्रीटमेंट की सोशल…
मुंबई के टाटा थिएटर, एनसीपीए में आयोजित डॉ. बत्रा’स के 17वें पॉज़िटिव हेल्थ अवॉर्ड्स 2025 में वह पल बेहद भावनात्मक रहा जब प्रसिद्ध अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर मनीषा कोइराला ने असाधारण साहस दिखाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। बीमारी, विकलांगता और कठिन परिस्थितियों पर विजय पाकर समाज में नई प्रेरणा बन चुके पाँच विजेताओं को ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच पर मनीषा की मौजूदगी केवल सम्मान तक सीमित नहीं रही — वह हर विजेता की कहानी सुनकर उतनी ही भावुक दिखीं जितना वे प्रेरित थीं। उन्होंने कहा कि एक मरीज का दर्द वही…
मुंबई ने पिछली रात संगीत, भक्ति और ग्लैमर से सजी एक यादगार शाम का गवाह बना। अवसर था श्रीनाथजी मीडिया वर्क्स द्वारा उनके नए भक्ति संगीत ट्रैक “कान्हा कृष्णा मुरारी” के लॉन्च का और यह लॉन्च हुआ एक डबल सेलिब्रेशन के साथ, क्योंकि लुफ्त – द एयर क्लब ने भी अपनी शानदार पहली वर्षगांठ मनाई। इवेंट की मेजबानी कौशिक ठक्कर और जानवी दोषी ने की, जहाँ इंडस्ट्री के दिग्गजों, संगीत प्रेमियों और ग्लैमरस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। शाम का सबसे बड़ा आकर्षण था “कान्हा कृष्ण मुरारी” का आधिकारिक अनावरण, जिसने अपनी सोलफुल धुनों और खूबसूरत…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया है, और इसकी वजह हैं काशिका कपूर और आर्यन खान। हाल ही में हुए एक इवेंट में दोनों को साथ देखा गया, और वह कैंडिड मोमेंट, जिसे सबसे पहले एक फैन पेज ने साझा किया था, देखते-ही-देखते इंटरनेट पर छा गया। तस्वीर शेयर होते ही फैंस ने इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलाना शुरू कर दिया, जिससे जिज्ञासा और उत्साह नई ऊंचाइयों पर पहुँच गया। इवेंट में काशिका और आर्यन एक छोटी-सी बातचीत में डूबे हुए नज़र आए, और उनकी सहज व रिलैक्स्ड केमिस्ट्री ने इस तस्वीर को…
मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होटल रेडिसन में आयोजित राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2025 अपने दूसरे संस्करण में और भी भव्य और प्रभावशाली नजर आया। शोथीम प्रोडक्शन और स्वदेश न्यूज़ द्वारा संयोजित इस वार्षिक समारोह का उद्देश्य समाज के उन प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक (भारत के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री) और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मेहुल कुमार, जो क्रांतिवीर, खोरद और त्रिंग्गा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार बॉलीवुड से लेकर सामाजिक सेवा, व्यवसाय, रियल एस्टेट और कला…
ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला इन दिनों सिर्फ अपने ग्लैमर, स्टाइल और इंटरनेशनल अपील के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दमदार अभिनय के लिए भी चर्चाओं में हैं। उनका नया एक्टिंग रील सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और इसी के साथ उर्वशी ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक ब्यूटी स्टार नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर भी हैं और बेहद सशक्त। हाल ही में जारी इस वायरल रील में उर्वशी एक भावुक मोनोलॉग परफॉर्म करते हुए दिखती हैं, जहाँ कुछ ही सेकंड्स में वह कमजोरी, ताक़त, दर्द और साहस—चारों भावनाओं का अनूठा संगम पेश करती…
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपनी नई रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में पेश किया है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मॉडर्न लव स्टोरी की दुनिया में ओल्ड स्कूल रोमांस का ये नया तड़का न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि दिल को एक खास सुकून देने वाला भी है। एनीमेशन ट्रीटमेंट, सौम्य रंगों और सुरीली धुनों के साथ तैयार किए गए इस अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जिनकी कहानी कहने की शैली हमेशा भावनाओं…
