Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- Devgn CineX का साउथ में धमाकेदार विस्तार
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर किए ढेर
- बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग
- अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम
- शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका
- ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री
- खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ
- अयोध्या के पास जंगल से सिनेमाघरों तक पहुंची ‘डियर हसबैंड’
Author: Bureau
मुंबई की चमकती शाम उस वक्त और खास बन गई, जब दोस्ती, संगीत और सपनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। एक ओर था नए सफर की शुरुआत का उत्साह, तो दूसरी ओर साथ खड़े थे इंडस्ट्री के अनुभवी चेहरे, जो इस पल को यादगार बनाने आए थे। मौका था अमन नागपाल के पहले म्यूजिक वीडियो ‘रांझा’ और उनकी म्यूजिक कंपनी स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक के आधिकारिक लॉन्च का। इस खास इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। अमन के पुराने और करीबी दोस्त होने के नाते उनकी मौजूदगी ने शाम को भावनात्मक…
मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में रिश्तों की चमक अक्सर सच्चाई की तपिश में पिघल जाती है। जब प्यार भरोसे की बुनियाद पर खड़ा होता है, तो वह सबसे मजबूत रिश्ता बनता है लेकिन जब उसी भरोसे पर सवाल उठ जाएं, तो अदालत की चौखट पर खड़े होकर सच और झूठ की जंग छिड़ जाती है। ऐसी ही एक भावनात्मक और कानूनी टकराव की कहानी लेकर आ रही है फिल्म ‘लव लॉटरी’, जो सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा का दमदार संगम है। Cinemaganj Films ने मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में अपनी इस रोमांचक हिंदी फीचर फिल्म का शीर्षक और…
देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी बजाज फिनसर्व ने अपने अनूठे डिजिटल-फर्स्ट संगीत टैलेंट प्लेटफॉर्म ‘बजाज धुनिव्हर्स’ के भव्य समापन की घोषणा कर दी है। इस संगीत महाकुंभ का ग्रैंड फिनाले आगामी 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जहाँ दिग्गज संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की उपस्थिति में ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ का अनावरण होगा। पिछले छह महीनों से जारी इस तलाश ने भारतीय संगीत जगत में तकनीक और प्रतिभा के संगम का एक नया उदाहरण पेश किया है। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप रहा, जिसके कारण महानगरों से लेकर सुदूर गांवों तक के 60,000 से…
भारतीय सिनेमा में पौराणिकता और आधुनिकता का अनूठा संगम लेकर आ रही बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधन’ अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जैसे ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान किया, फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राम नवमी के पावन अवसर पर निक स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स ने एक भव्य पोस्टर जारी कर इस मेगा प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट का खुलासा किया। इससे पहले फिल्म का टीज़र और इसका चर्चित गाना “नमो रे” पहले ही सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा…
मुंबई से दुबई तक फैली यह कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी महिला उद्यमी की है। साउथ और बॉलीवुड की चमकदार दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी तनिषा सिंह अब अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट सेक्टर में भारतीय निवेशकों के लिए नए अवसरों के दरवाज़े खोल रही हैं। अभिनय की रोशनी से निकलकर उन्होंने स्काईलाइन की ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया है—और इस नई पारी में भी वही आत्मविश्वास, वही रणनीति और वही प्रभावशाली व्यक्तित्व नजर आता है। अभिनय से उद्यमिता तक का सफर पूर्व मिस इंडिया रनर-अप (2004) रहीं तनिषा सिंह ने साउथ इंडस्ट्री की 5 फिल्मों…
मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं। ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है। दत्तात्रेय…
लखनऊ की तहज़ीब, अदब और स्वाद से भरी गलियों ने हाल ही में एक खास मेहमान का स्वागत किया और वह थीं बॉलीवुड की एक्शन क्वीन अदा शर्मा। एक इवेंट के बाद जब अदा नवाबी नगरी की सड़कों पर साधारण लिबास में, मुस्कुराते हुए स्ट्रीट फूड का आनंद लेती दिखीं, तो वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। बड़ा इमामबाड़ा की ऐतिहासिक भव्यता और चौक की चहल-पहल के बीच अदा पूरी तरह शहर के रंग में रंगी नजर आईं। न कोई स्टारडम का दिखावा, न कोई दूरी, बस सादगी, आत्मीयता और फैंस के लिए…
अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ अमर विश्वास में प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपने अभिनय का ऐसा रंग भरा है, जिसने उनके आर्टिस्टिक सफ़र को एक नई ऊंचाई दे दी है। शशांत शाह के निर्देशन और जीसिम्स प्रोडक्शन के तहत बनी इस सीरीज़ में राजीव खंडेलवाल और आमिर अली जैसे सशक्त कलाकारों के बीच प्रियंका ने अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। सीरीज़ में वह आमिर अली की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। एक ऐसा चरित्र जो शांत इंटेंसिटी, भावनात्मक गहराई और भीतर छिपी ताकत का प्रतीक है। प्रियंका ने इस मल्टी-लेयर्ड रोल को पूरी संवेदनशीलता और सच्चाई…
मुंबई की एक सजी हुई, भावनाओं से भरी शाम में जब शब्दों ने अनुभवों का रूप लिया, तब बिजनेस लीडर और लेखक एल.सी. सिंह की संस्मरण पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का लॉन्च सिर्फ एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के उन अनकहे पहलुओं का उत्सव बन गया, जिन्हें हम अक्सर सफलता की चमक में नजरअंदाज कर देते हैं। यह किताब उपलब्धियों की कहानी कम और आत्मा की यात्रा ज्यादा है। एक ऐसी यात्रा, जो पाठकों को भीतर झांकने के लिए मजबूर करती है। मुंबई में आयोजित इस खास अवसर पर जब एल.सी. सिंह ने अपनी पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट…
आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर एक नए विवाद में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महाराष्ट्र स्टेट ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी (विमेन) की अध्यक्ष चंदर कला सिंह द्वारा दी गई है। आरोप है कि फिल्म के कंटेंट और टीज़र के माध्यम से ईसाई धर्म और उससे जुड़े धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य और संवाद दर्शाए गए हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, पूजा स्थलों के अपमान…
