एक समय ऐसा भी था जब रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर की बॉलीवुड में तूती बोलती थी। बड़े स्टार्स के साथ उनकी कई फिल्में हिट हुई। अपनी नीली आंखों से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लेकिन वैवाहिक मोर्चे पर तकदीर ने उनका साथ नहीं दिया।
बुरा दौर तब शुरू हुआ जब करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक अच्छी नहीं चल सकी। दोनों की शादी काफी विवादों में घिरी रही। शादी के 10 साल बाद इस रिश्ते की सच्चाई सभी के सामने आने लगी। बाद में दोनों अलग रहने लगे और एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों ने तलाक के दौरान एक दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए थे।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने दो बार दिल टूटने के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। इनकी शादी साल 2003 में हुई थी। ये वही संजय हैं, जिन्हें लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस का शादी की पहली रात को ही दोस्त के साथ सौदा कर दिया था। इसका खुलासा करिश्मा ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने दूसरे शख्स के साथ उन्हें सोने के लिए मजबूर कर दिया था। हालांकि, बाद में इनके इस शादी से दो बच्चे समायरा और कियान हुए। इसके बाद शादी के 13 साल बाद इनका तलाक हो गया था। इस दौरान उन्होंने संजय कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके अलावा करिश्मा ने खुलासा किया कि संजय ने करिश्मा के साथ शादी के बाद भी अपनी पहली बीवी से संपर्क नहीं तोड़े थे। संजय अपनी पिछली बीवी के साथ फिजिकल रिलेशन में थे और जब करिश्मा इस बारे में सवाल जवाब करती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर ने आरोप लगाए कि संजय कपूर उनपर दोस्तों के साथ सोने का दबाव भी बनाते थे। साथ ही करिश्मा ने आरोप लगाया कि उनकी सास भी उनके साथ मारपीट करती थीं। इस तरह एक रिश्ते का अंत हुआ।
Trending
- नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- तनिषा मुखर्जी की मुस्कान में झलकी पीढ़ियों की विरासत
- जब उर्वशी रौतेला बनीं यादों की मधुबाला
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
- सलमान की ‘मातृभूमि’ का पहला रिव्यू आउट देशभक्ति, इमोशन और दमदार एक्शन में दिखेंगे भाईजान
- भारत भाग्य विधाता’ में दमदार किरदार निभाएंगी कंगना रनौत, सामने आया फिल्म का पहला लुक, डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस की वापसी
- सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर

