इस वर्ष भारत का 75वां गणतंत्र दिवस है, जो हमारे राष्ट्र के लिए गौरव से भरा एक महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं स्टार भारत पर हाल ही में लॉन्च हुए ‘शैतानी रस्में’ शो अपने मनोरंजक कंटेंट से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है और आने वाले गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए इस शो में पियूष का मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार विभव रॉय ने गणतंत्र दिवस से जुड़ी अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए कई ख़ास बातें अपने दर्शकों से साझा की।
अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए अभिनेता विभव रॉय ने गणतंत्र दिवस के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘गणतंत्र दिवस, एक ऐसा दिन है जब मेरा दिल पुरानी यादों में खो जाता है और गर्व से भर जाता है। मुझे आज भी याद है जब मेरे पापा ने परेड देखने के लिए पास का इंतजाम किया था और मैंने भारतीय सेना को एकसाथ मार्च करते देखा, टैंकों की सहायता से अपने सेना को अपना हुनर दिखाते और एकसाथ विमान उड़ाते देखा, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। यह सिर्फ एक याद नहीं है बल्कि यह हमारे देश की ताकत और एकता का उत्सव है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह दिन खुशियों से भरा होता है और मैं पूरा दिन अपने लोगों के साथ पतंग उड़ाने में व्यस्त रहता हूं और अपनों के साथ पतंगबाज़ी का पूरा लुफ्त उठाता हूं। यह उन खूबसूरत यादों को बनाने के ख़ास क्षण है। साथ ही हमारे संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने का समय है। यह दिन अपनों के साथ ख़ास समय बिताने का क्षण है।”
विभव रॉय के साथ ‘शैतानी रस्मों’ की दुनिया की यात्रा करने के लिए बने रहें, हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।
Trending
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर किए ढेर
- बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग
- अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम
- शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका
- ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री
- खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ
- अयोध्या के पास जंगल से सिनेमाघरों तक पहुंची ‘डियर हसबैंड’
- सिनेमाघरों में फीकी पड़ी ‘ऐल्फा’ अब ओटीटी पर लगाएगी दांव, आलिया-शरवरी की फिल्म की तारीख आई सामने

