अभिनेत्री एंजेला क्रिस्लिनज़की ‘तौबा तेरा जलवा’ में अपनी शानदार भूमिका के लिए काफी प्यार और सुर्खियां बटोरी हैं। पेशेवर क्षेत्र में निडर हो के प्रोजेक्ट चुनने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाने वाली, एंजेला ने इस फिल्म में रिंकू के अपने एलजीबीटीक्यू किरदार को दृढ़ विश्वास के साथ निभाया। और इसके लिए आलोचकों और प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उन्हें अभिभूत कर दिया है।
अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में सवालों के जवाब में एंजेला ने बताया कि अभी मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मैं वर्तमान में ‘सत्ता’ नामक अपनी अगली वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हूं। मेरा नया म्यूजिक वीडियो ‘नाल तेरे ही जाना’ को भी लोगों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। इसके अलावा, मैं एक और ‘तौबा तेरा जलवा’ के निर्देशक आकाशादित्य लामा के साथ फिर से एक और फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं। यह एक दिलचस्प मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रही हूं।
Trending
- नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- तनिषा मुखर्जी की मुस्कान में झलकी पीढ़ियों की विरासत
- जब उर्वशी रौतेला बनीं यादों की मधुबाला
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
- सलमान की ‘मातृभूमि’ का पहला रिव्यू आउट देशभक्ति, इमोशन और दमदार एक्शन में दिखेंगे भाईजान
- भारत भाग्य विधाता’ में दमदार किरदार निभाएंगी कंगना रनौत, सामने आया फिल्म का पहला लुक, डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस की वापसी
- सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर

