झलक दिखला जा में तनीषा मुखर्जी की यात्रा अविश्वसनीय रही है और यह सभी जानते हैं। प्रत्येक नृत्य प्रस्तुति के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित कर के वह ‘प्रशंसकों की पसंदीदा’ बन चुकी है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहने से लेकर अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ मंच पर धूम मचाने तक, तनीषा ने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। झलक दिखला जा के अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग की और इस प्रक्रिया में, उन्होंने न केवल प्रशंसकों से बल्कि जजों से भी प्यार और सम्मान अर्जित किया।
उन्होंने न केवल अपने नृत्य और प्रदर्शन पर, बल्कि अपने पूरे लुक और अवतार पर भी खास जोर दिया है। वह हर बार अपने लुक को ऐसा रखती है जो उनके प्रदर्शन और उसकी थीम के साथ मेल खाए। उनके शो छोड़ने के बावजूद भी, प्रशंसक तनीषा की अब तक प्रशंसा करते हैं। और प्रशंसक के इतने प्यार को देखते हुए, तनीषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस शो के उनके आखरी नृत्य प्रदर्शन के अपने लुक की झलक साझा की। उनके लुक में वे सभी तत्व थे जो एक ‘शिव भक्त’ को पसंद आते है, और उनके लुक की यही बात लोगों को और ज्यादा पसंद आई। इस लुक से उन्होंने ने एक मान्यता को भी गलत साबित कर दिया है जो यह थी की नर्तकियों के पैर कभी भी सुंदर नहीं हो सकते। झलक दिखला जा में अपनी पूरी अवधि के दौरान, तनीषा ने कई लोगों का प्यार और सम्मान अर्जित किया।
Trending
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर किए ढेर
- बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग
- अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम
- शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका
- ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री
- खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ
- अयोध्या के पास जंगल से सिनेमाघरों तक पहुंची ‘डियर हसबैंड’
- सिनेमाघरों में फीकी पड़ी ‘ऐल्फा’ अब ओटीटी पर लगाएगी दांव, आलिया-शरवरी की फिल्म की तारीख आई सामने

