राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म स्त्री को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आ सकते हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ में वरुण धवन का कैमियो रोल होगा और वह भेड़िया की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर एक बार फिर से अपने ‘भेड़िया’ वाले अवतार में नजर आने वाले हैं जो इन सभी ब्रह्मांडों के बीच एक क्रॉसओवर का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण ने मुंबई के एक स्टूडियो में श्रद्धा के साथ अपने सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है। दिनेश विजान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वरुण का रोल उनकी फिल्म ‘भेड़िया 2’ का बेस माना जा सकता है। ‘भेड़िया 2’ की कहानी भी वहीं से शुरू होगी जहां से ‘स्त्री 2’ की कहानी का अंत होगा।
Trending
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!

