भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फोकलोर-फैंटेसी फ्रेंचाइजी ‘तुम्बाड’ अब अपने बहुप्रतीक्षित सीक्वल के साथ पहले से कहीं बड़े स्तर पर लौट रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब आलिया भट्ट की आधिकारिक एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। अपनी दमदार अदाकारी और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली आलिया पहली बार ‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनेंगी।
आलिया का कहना है कि पहली बार ‘तुम्बाड’ देखने के बाद से ही यह फिल्म उनके दिल में बसी हुई है और अब उसी दुनिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। वहीं अभिनेता-निर्माता सोहम शाह का मानना है कि आलिया का जुड़ना फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और दर्शकों को उनका बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा।
पेन स्टूडियोज के प्रमुख निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा ने भी आलिया को इस प्रोजेक्ट के लिए “परफेक्ट चॉइस” बताया है। सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट जैसी दमदार प्रतिभाओं का संगम ‘तुम्बाड 2’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करने की उम्मीद जगा रहा है। आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को रहस्य, रोमांच व भव्य विजुअल्स से भरपूर एक नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

