इस फेस्टिव सीजन में जहां हर तरफ खुशियों और जश्न का माहौल है, वहीं OTT की दुनिया में फिल्म ‘झाड़फूँक’ ने अपने खौफनाक अंदाज से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। 30 अक्टूबर को JioHotstar पर रिलीज हुई यह हॉरर-सस्पेंस फिल्म दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। फिल्म अंग्रेजी मूवी ‘Obsession’ के बाद प्लेटफॉर्म पर दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है, जबकि हिंदी फिल्मों की श्रेणी में नंबर 1 पर अपनी जगह बना चुकी है।
घने और रहस्यमयी जंगल, डरावना घर, अजीबोगरीब घटनाएं और अचानक सामने आने वाले खौफनाक मोड़ फिल्म को एक जबरदस्त हॉरर अनुभव बनाते हैं। लंबे समय बाद भारतीय OTT पर ऐसी कहानी देखने को मिल रही है, जो अपने डरावने दृश्यों और रहस्य से दर्शकों को लगातार बांधे रखती है। सोशल मीडिया पर भी इसके डरावने सीक्वेंस को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
फिल्म की जान हैं यशपाल शर्मा और सुम्बुल तौकीर खान, जिनकी दमदार अदाकारी कहानी में जान डालती है। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे की प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस, हर्ष राजपूत और अप्रतिम सिंह का अभिनय भी फिल्म के रोमांच को और गहरा करता है।
नीव एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजन रामगोपाल वर्मा ने किया है। शैलेश परिहार निर्माता और वृंदा ब्रह्मभट्ट सह-निर्माता हैं। कुल मिलाकर, ‘झाड़फूँक’ ने फेस्टिव सीजन में OTT पर डर का ऐसा दरवाजा खोला है, जहां से बाहर निकलना भी दर्शकों के लिए आसान नहीं!

