Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!
Author: Bureau
डांसिंग स्टार पुष्कर जोग अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच अपने खास स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौट आए हैं। गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और पुष्कर जोग कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह पेप्पी ट्रैक म्यूजिक, ग्लैमर, डांस और एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज है। वीडियो में पुष्कर के साथ तानिया चटर्जी की सिजलिंग केमिस्ट्री भी खूब आकर्षित करती है। अपने फन और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे पुष्कर के एनर्जेटिक डांस मूव्स गाने को खास बनाते हैं। वहीं तानिया का ग्लैमरस अंदाज वीडियो में चार चांद लगाता है। दोनों की प्लेफुल केमिस्ट्री स्क्रीन…
दशहरा 2026 पर सिनेमाघरों में हंसी, रोमांच और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Amazon MGM Studios और Colour Yellow की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी। कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब परिवार में आने वाली एक ऐसी दुल्हन की है, जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट बहू दिखाई देती है। उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं, लेकिन तभी उसका देवर उसकी असलियत पर शक करने लगता है। सवाल उठता है—“क्या यह परफेक्ट भाभी कहीं डायन…
मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की शॉर्ट-फॉर्म क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने नए एपिसोड ‘फाइल 2: द मिसिंग गर्ल’ के साथ दर्शकों को रोमांच और रहस्य की एक नई दुनिया में ले जाती है। सनशाइन डिजिटल के क्रिएटिव हेड संजय उपाध्याय के नेतृत्व में बनी यह एआई-पावर्ड सीरीज हर गुरुवार रियलिस्टिक अंदाज में नई क्राइम कहानियां पेश करती है। ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी 23 वर्षीय रिया के अचानक गायब होने से शुरू होती है। उसका बॉयफ्रेंड अर्जुन उसे खोजने के लिए पुलिस स्टेशन से लेकर मीडिया तक हर जगह मदद मांगता है। तभी…
हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिनकी फिल्मों का जिक्र होते ही दर्शकों को दमदार कहानी, जबरदस्त संवाद और शानदार अभिनय याद आने लगता है। सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी भी ऐसी ही चर्चित जोड़ियों में शामिल है। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्मों के जरिए दोनों ने 1990 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। यही वजह है कि करीब तीन दशक बाद दोनों की वापसी ने सिनेप्रेमियों के बीच खास उत्सुकता पैदा की। सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ के जरिए लंबे अंतराल…
अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एमी मिसोब्बाह इन दिनों अपनी जिंदगी के अलग-अलग रंगों को खुलकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। एक ओर जहां वह वर्ल्ड पैडल लीग के रोमांचक मुकाबले में स्टैंड्स से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती दिखीं, वहीं दूसरी ओर दुबई में छुट्टियों के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते हुए उनका रिलैक्स्ड अंदाज सामने आया है। वर्ल्ड पैडल लीग के मुकाबले में एमी का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह लगातार खिलाड़ियों और टीमों को चीयर करती नजर आईं। खास बात यह रही कि वह अपने दोस्तों और टीम ओनर्स कुमार मंगत पाठक और…
एक तस्वीर, एक गलत पहचान और देखते ही देखते मच गया हड़कंप! टीवी और वेब जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी उस समय बेहद परेशान हो गईं, जब एक एफआईआर से जुड़ी खबरों में कथित तौर पर उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर दिया गया। अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में कहा कि “मेरा इस FIR मामले से कोई संबंध नहीं है।” ‘बढ़ो बहू’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कवच महाशिवरात्रि’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘हीरो–गायब मोड ऑन’, ‘लाल इश्क’, ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज से पहचान बना चुकीं अंतरा के मुताबिक एफआईआर वास्तव में अंतरा सोहम बनर्जी, ठाणे निवासी…
अभिनेत्री कृष्णा गौतम इन दिनों अभिनय और संगीत, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 12 O’Clock में प्रेतबाधित लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। अब उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो निर्देशक राम गोपाल वर्मा की अनोखी कार्यशैली की झलक देते हैं। कृष्णा के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा सेट पर बेहद शांत, विनम्र और धैर्यवान रहते थे। अगर उन्हें लगता कि किसी दिन कलाकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहा है, तो वे दबाव बनाने के बजाय…
रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान और बदलते नजरिए पर खुलकर बात की। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बातचीत में यश ने स्वीकार किया कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है। यश ने कहा, “इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” उनके मुताबिक बदलाव इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। जिस बात पर व्यक्ति दस साल…
टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में दो दशक से अधिक समय तक पहचान बनाने वाली निवेदिता बसु अब एक नई भूमिका में नजर आ रही हैं—प्रतिस्पर्धी स्क्वैश खिलाड़ी के रूप में। 40 की उम्र के बाद गंभीरता से स्क्वैश अपनाने वाली निवेदिता आज मास्टर्स सर्किट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अपनी कैटेगरी में सीडेड खिलाड़ी बन चुकी हैं। खेल उनके लिए बचपन से ही जीवन का हिस्सा रहा है। पिता टेनिस और स्क्वैश खेलते थे, जबकि मां राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस और हैंडबॉल खिलाड़ी रही हैं। निवेदिता कहती हैं, “फल पेड़ से ज्यादा दूर नहीं…
अभिनेता शैलेश रामुगड़े इन दिनों अपने अभिनय करियर के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा में हैं। लगातार मिल रहे पुरस्कारों ने उन्हें मनोरंजन जगत के उभरते प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में खास पहचान दिलाई है। इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2025 में ‘प्रॉमिसिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर ’, II अवार्ड्स और बूगल बॉलीवुड अवार्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर ’ तथा मिड-डे शोबीज़ की ओर से ‘राइजिंग सेन्सशन ऑफ़ द ईयर ’ जैसे सम्मान उनके बढ़ते प्रभाव और अभिनय क्षमता की कहानी बयां करते हैं। हालांकि शैलेश की उपलब्धियां केवल ग्लैमर और पुरस्कारों तक सीमित नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…
