Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!
Author: Bureau
बॉलीवुड में पुलिस की वर्दी अक्सर पुरुष सितारों की पहचान रही है, लेकिन कई अभिनेत्रियों ने खाकी पहनकर यह साबित किया कि स्क्रीन पर दमदार पुलिस अधिकारी बनने के लिए सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अभिनय की गहराई भी जरूरी है। रानी मुखर्जी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने अलग-अलग अंदाज में पुलिस किरदारों को यादगार बनाया। रानी मुखर्जी – ‘मर्दानी’ सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी ने निडर क्राइम ब्रांच अधिकारी की भूमिका को नई पहचान दी। बच्चों की तस्करी के खिलाफ उनकी लड़ाई ने किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाया। “शिवानी रॉय…
प्यार, इंतजार और रिश्तों की भावनाओं से शुरू होने वाली कहानी जब अचानक खतरनाक हालात और जानलेवा संघर्ष में बदल जाए, तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। अभिनेता से निर्माता बने रोहित राजावत की हिन्दी फिल्म ‘डियर हसबैंड’ कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है। शूटिंग सेंस के बैनर तले बनी इस थ्रिलर फिल्म का मुंबई में रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशन धर्मेंद्र कुमार ने किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद अजीत गोस्वामी ने लिखे हैं। फिल्म की खासियत इसकी चुनौतीपूर्ण शूटिंग भी रही। अयोध्या से…
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन जासूसी फिल्म ‘ऐल्फा’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी यह फिल्म अब ओटीटी मंच पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है। यशराज फिल्म्स के चर्चित जासूसी ब्रह्मांड का हिस्सा ‘ऐल्फा’ अब घर बैठे दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म की डिजिटल रिलीज की आधिकारिक घोषणा 27 अगस्त को की गई है और इसके साथ ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को दोबारा देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।आलिया भट्ट और…
इमरान हाशमी के प्रशंसकों के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। ‘आवारापन 2’ की चर्चा और सफलता के बाद अभिनेता एक बार फिर अपने पुराने रोमांटिक और एक्शन अवतार में नजर आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में इमरान हाशमी का ऐसा अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें प्यार, जुनून, खतरनाक एक्शन और दमदार संवाद का जबरदस्त मेल दिखाई देता है। फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अभिषेक सिंह…
अभिनेत्री अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या एक्शन सीक्वेंस नहीं, बल्कि उनका थ्री-टियर ट्रेन कोच में किया गया सफर है। अदा ने अपनी पूरी ट्रेन जर्नी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा व्यूज और 12 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। वीडियो में अदा ट्रेन की बर्थ से लेकर सफर की छोटी-छोटी दिलचस्प बातों को अपने खास हास्य अंदाज में पेश करती नजर आती हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं।…
अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया को लगातार चौथी बार जज कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम के मुताबिक, लगातार चार बार जज बनने की यह उपलब्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस खास शाम उर्वशी तिरंगे रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिसने उनकी मौजूदगी में ग्लैमर के साथ देशभक्ति का रंग भी भर दिया। उर्वशी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा, “मिस यूनिवर्स इंडिया में जज के तौर पर मेरी लगातार चौथी उपस्थिति ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैं इसके लिए बेहद विनम्र और दिल से आभारी हूं।” उन्होंने आगे…
हैवान’ के टीज़र के बाद दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता अब ट्रेलर रिलीज़ के साथ और तेज हो गई है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आमने-सामने की भिड़ंत ने फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षय बेहद खौफनाक और डार्क अंदाज़ में नजर आते हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है। निर्देशक प्रियदर्शन ने डार्क माहौल, रहस्य और दिलचस्प बैकग्राउंड स्कोर के साथ कहानी को एक कसी हुई थ्रिलर का रूप दिया है। दोनों किरदारों के बीच चलने वाला बिल्ली-चूहे का खेल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर…
फैशन, ब्यूटी और शॉपिंग के शौकीनों के लिए शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने तीन-स्तरीय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड की इस नई रेंज को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पेश किया। कार्ड ग्राहकों को शॉपिंग के साथ रिवॉर्ड, मेंबरशिप, वेलकम बेनिफिट और खास अनुभवों का फायदा देंगे। शॉपर्स स्टॉप के फैशन और ब्यूटी नेटवर्क को आरबीएल बैंक की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता से जोड़ा गया है। ग्राहकों को पहले ही लेनदेन से कार्ड के फायदे मिलने शुरू हो जाएंगे और तत्काल कार्ड उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई है। यह कार्ड…
अभिनेत्री मधुरिमा तुली के हालिया दो खास मौके उनके व्यक्तित्व के दो बेहद खूबसूरत पहलुओं को सामने लाते हैं—एक तरफ उनका शानदार फैशन सेंस, तो दूसरी तरफ अपनों के साथ रिश्तों को लेकर उनकी सादगी और भावनात्मक जुड़ाव। अवॉर्ड फंक्शन में लाल साड़ी में नजर आईं माधुरिमा ने जहां अपने क्लासिक ग्लैमर से महफिल लूट ली, वहीं जन्मदिन का निजी जश्न उन्होंने दोस्तों और परिवार के बीच प्यार, हंसी और खूबसूरत यादों के साथ मनाया। अवॉर्ड फंक्शन में माधुरिमा का लाल साड़ी वाला लुक खास आकर्षण का केंद्र रहा। खूबसूरत ड्रेपिंग, मैचिंग फिटेड ब्लाउज़ और सॉफ्ट रेडिएंट मेकअप ने उनके…
हिंदी सिनेमा में जब भी दमदार अभिनय और किरदार में पूरी तरह ढल जाने वाले कलाकारों की बात होती है, मनोज बाजपेयी का नाम सबसे पहले लिए जाने वाले अभिनेताओं में शामिल होता है। छोटे से छोटे किरदार में भी अपनी अलग छाप छोड़ने वाले मनोज बाजपेयी अब एक ऐसी भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो उनके अभिनय करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक मानी जा सकती है। सामने आई नई जानकारी के मुताबिक अभिनेता जल्द ही पर्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाते दिखाई देंगे। मनोज बाजपेयी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसे किरदार…
