Author: Bureau

मनोरंजन जगत के लिए रविवार की रात एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही युवा अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया। महज 22 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली संचिता ने अपने पीछे कई सवाल छोड़ दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार संचिता उगले का शव महाराष्ट्र के पालघर स्थित उनके घर में बेडरूम के सीलिंग फैन…

Read More

ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सहज व्यक्तित्व से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कॉमेडी अंदाज़ में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के करियर से बिल्कुल अलग और दर्शकों के लिए ताज़गी भरा अनुभव साबित होगा। छोटे लेकिन प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से शुरुआत करने वाली प्रिंसी ने धीरे-धीरे अपनी अभिनय क्षमता के दम पर इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई है। वह पहले फिल्म “शुभ रात्रि” में दिखाई दे चुकी हैं, वहीं ज़ी म्यूजिक से रिलीज़ हुए म्यूजिक…

Read More

फिल्म इंडस्ट्री में कभी-कभी छोटे से इशारे भी बड़े बदलाव का संकेत बन जाते हैं, और कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब चर्चित फिल्ममेकर वी. वी. विनायक ने उभरती अभिनेत्री काशिका कपूर की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का पोस्टर शूट पूरा होने के तुरंत बाद लॉन्च कर दिया। यह सिर्फ एक पोस्टर अनावरण नहीं, बल्कि एक मजबूत संकेत है कि काशिका कपूर अब इंडस्ट्री में अपनी जगह पुख्ता करने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। एक निजी और सादगी भरे आयोजन में हुए इस लॉन्च ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। खास बात यह रही…

Read More

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश साझा किया, जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। अपने शानदार करियर के लिए जाने जाने वाले प्रीतम ने 14 जून को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस का आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। हालांकि, लोगों का ध्यान उनकी तस्वीरों से ज्यादा उस कैप्शन पर गया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और करियर के अगले पड़ाव की ओर इशारा किया था। प्रीतम ने अपने संदेश में लिखा कि मुख्यधारा के संगीत का सफर उनके लिए…

Read More

कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में गिने जाने वाले उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर के रिश्ते ने पिछले कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखे। शादी, प्यार, अलगाव और फिर नई शुरुआत इन सबके बीच अब मोहसिन अख्तर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। उर्मिला से अलग होने के बाद मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। रविवार को मोहसिन अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह अपनी नई जीवनसंगिनी निधा भट्ट के…

Read More

संगीत की दुनिया में कुछ गीत ऐसे होते हैं जो केवल सुनाई नहीं देते, बल्कि दिल और आत्मा को भी छू जाते हैं। ऐसा ही एक नया गीत है ‘नक्श-ए-कदम’, जिसमें भारतीय संगीत जगत के दिग्गज गायक शंकर महादेवन की जादुई आवाज और संगीतकार-गायक देबोजीत दत्ता की रचनात्मक सोच का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। उम्मीद, संघर्ष और अंधेरे के बाद आने वाली रोशनी के भावों को समेटे यह गीत श्रोताओं को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाता है। हाल ही में देबोजीत दत्ता के स्वतंत्र रिकॉर्ड लेबल के तहत उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘नक्श-ए-कदम’…

Read More

कभी युद्धभूमि में दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने वाली जोड़ी अब अदालत के गलियारों में आमने-सामने नजर आने वाली है। हिंदी सिनेमा के दो दमदार कलाकार सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। ‘बॉर्डर’ जैसी यादगार फिल्म में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले दोनों सितारे अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। उनकी नई फिल्म ‘इक्का’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ‘इक्का’…

Read More

आज के दौर में जहां बढ़ती महंगाई हर किसी की चिंता बनी हुई है, वहीं अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी ने इसे एक अनोखे और हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश कर सबका ध्यान खींच लिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वर्क रूटीन की कुछ कैंडिड तस्वीरें साझा कीं, जिनके साथ लिखा गया उनका मज़ेदार लेकिन सच्चा कैप्शन, “महंगाई देखकर काम करने की प्रेरणा मिल रही है”, लोगों के दिलों को छू गया। इन तस्वीरों में तनिषा एक प्रोफेशनल, आत्मविश्वासी और फोकस्ड अवतार में नजर आती हैं, जो उनके मेहनती स्वभाव को दर्शाता है। उनकी सादगी और साफगोई ने इस…

Read More

फिल्मी दुनिया में शानदार अभिनय सिर्फ कैमरे के सामने नहीं, बल्कि उसके पीछे की अथक मेहनत से जन्म लेता है—और अभिनेता जावेद खान इसका जीता-जागता उदाहरण बनकर उभर रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘ऑफलाइन’ के लिए उनकी तैयारी की झलक जब हाल ही में सामने आई, तो उसने यह साफ कर दिया कि वह इस भूमिका को सिर्फ निभा नहीं रहे, बल्कि उसे पूरी तरह जी रहे हैं। बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरों में जावेद का रफ-टफ अंदाज़, थकान से भरा चेहरा और आंखों में झलकती गहरी एकाग्रता उनके किरदार की गंभीरता को बयां करती है। हर शॉट से पहले की उनकी रिहर्सल,…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक जारी होते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है। शुक्रवार को रिलीज किए गए फिल्म के पहले वीडियो में सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसमें दिखाए गए किरदारों और घटनाक्रम को सलमान खान तथा बिश्नोई समाज से जुड़े चर्चित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में सलमान खान के संदर्भ में “अयान खान” नाम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि…

Read More