Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!
Author: Bureau
डिजिटल युग में जहाँ पहचान अक्सर क्लिकबेट और दुरुपयोग का शिकार हो जाती है, वहीं अभिनेता और उद्यमी विवेक आनंद ओबेरॉय के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का ताज़ा फैसला एक मिसाल बनकर उभरा है। इस ऐतिहासिक कानूनी जीत के पीछे वरिष्ठ अधिवक्ता सना रईस खान की सशक्त और संवेदनशील पैरवी रही, जिसने पर्सनैलिटी राइट्स की पवित्रता को नए सिरे से परिभाषित किया। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा,“यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है जिसकी पहचान को डिजिटल शोर में गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। कानून का यह संरक्षण बेहद…
अपने जन्मदिन को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखते हुए काशिका कपूर ने इसे अपने करियर का ऐतिहासिक मोड़ बना दिया। एक ऐसे दिन, जब आमतौर पर सितारे शुभकामनाओं और सरप्राइज़ में डूबे होते हैं, काशिका ने अपने फैंस और इंडस्ट्री को एक बड़ा तोहफा दिया—अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की घोषणा, जिसका फिलहाल अस्थायी शीर्षक है ‘प्रोडक्शन नंबर 1’। यह घोषणा सिर्फ एक नई फिल्म का ऐलान नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर चुनी गई नई दिशा का संकेत है। काशिका ने इसे अपने करियर का “अब तक का सबसे व्यक्तिगत और रोमांचक कदम” बताया है—एक ऐसा प्रोजेक्ट जो उनके अभिनय के नए…
बीते एक साल में लगातार चर्चित मुकदमों में जीत दर्ज कर कानूनी दुनिया में अपनी पहचान और भी मजबूत करने वाली जानी-मानी वकील सना रहीस खान अब अदालतों के तनाव से दूर, नई ऊर्जा के साथ लौटने के लिए न्यूज़ीलैंड की खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिता रही हैं। काले गाउन की जगह अब उन्होंने पहने हैं बूट्स और स्नो जैकेट्स और कोर्टरूम की बहसों से हटकर अब आसमान की ऊँचाइयों से छलांग लगाई है। सना का यह ट्रिप किसी आम छुट्टी जैसा नहीं, बल्कि एक सिनेमाई एडवेंचर बन गया जहाँ उन्होंने 15,000 फीट की ऊँचाई से स्काइडाइविंग की,…
निर्माता ख्याति मदान की नई फिल्म कबूतरबाजी में जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पंचायत, कोटा फैक्ट्री और भागवत: चैप्टर वन – राक्षस जैसे प्रोजेक्ट्स से दर्शकों का दिल जीत चुके जितेंद्र इस फिल्म में एक जुनूनी कबूतरबाज़ की भूमिका निभाएंगे, जबकि पूजा भट्ट उनकी माँ के रूप में एक गहराई भरा किरदार निभा रही हैं। निर्मात्री ख्याति मदान ने कहा, “यह कहानी परंपरा और भावनाओं का संगम है जहाँ कबूतर उड़ते हैं, पर दिल ज़मीन पर जुड़ते हैं।” फ़िल्म के सह-निर्माता हितेश केवल्या और डेब्यू डायरेक्टर बिलाल हसन इस मानवीय कथा को पर्दे पर उतारेंगे।…
ऑडियो सीरीज़ प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने भारत के सबसे प्रिय सुपरहीरो शक्तिमान को एक नए रूप में वापस ला दिया है। 40 एपिसोड की इस नई ऑडियो सीरीज़ ‘शक्तिमान रिटर्न्स ’ में मुकेश खन्ना खुद अपनी आवाज़ में लौटे हैं, जो इसे और भी खास बनाती है। यह पर्यावरण पर आधारित एक रोमांचक थ्रिलर है, जो पुरानी यादों के साथ एक नया संदेश देती है। इस बार शक्तिमान की जंग किसी दानव से नहीं, बल्कि मानवता के लालच और प्रकृति के दोहन से है। उसका दुश्मन महातत्व पृथ्वी के संतुलन को किसी भी कीमत पर बहाल करना चाहता है। शक्तिमान…
जब संदेश सच्चा हो और चेहरा भरोसेमंद—तब आंदोलन जन-आंदोलन बन जाता है। यही वजह है कि अभिनेत्री अदा शर्मा को ‘यूथ फॉर चेंज भारत – से नो टू ड्रग्स’ अभियान का चेहरा बनाया गया है। यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, रचनात्मक और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। अभियान की शुरुआत इंदौर से हुई जहाँ ऊर्जा, संस्कृति और युवाओं की भागीदारी ने एक सशक्त सामाजिक आंदोलन की नींव रखी। अदा शर्मा का चयन किसी रणनीति से ज्यादा एक स्वाभाविक निर्णय लगता है। वर्षों से उन्होंने विविध किरदारों के जरिए युवा दर्शकों के…
देसी तड़का म्यूजिक ने अपने बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘तेरा हमसफ़र’ को रिलीज़ कर प्यार के मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। रिलीज़ होते ही इस गीत को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर इसकी रील्स और स्टोरीज़ तेजी से ट्रेंड कर रही हैं। मुंबई में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेत्री तान्या चटर्जी , ईशान मसीह और दीपन्निता पत्र ने अपनी उपस्थिति से शाम को ग्लैमरस बना दिया। इस अवसर पर निर्माता मनोहर रामचंदानी और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर प्रीतेश शाह भी मौजूद रहे। वीडियो में फराह…
बॉलीवुड में एक नई हलचल पैदा करते हुए डायरेक्टर राज़ुल आलम की हिंदी फीचर फिल्म ‘गरम माहौल’ का पोस्टर और ट्रेलर मुंबई के इंपा थिएटर में भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर एहसान खान, नाफे खान, दीपा नारायण झा और शबबीर शेख सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। पोस्टर अनावरण के बाद जब ट्रेलर और गाने प्रदर्शित किए गए, तो दर्शकों की तालियों ने माहौल को और भी “गरम” कर दिया। फिल्म लिटिल स्टेप आर्ट के बैनर तले बनी है, जिसके सह-निर्माता विक्रांत वाधवा और राहुल जाटव हैं। संगीत राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है,…
बॉलीवुड की ग्लैमरस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस बार वजह बना है उनका धमाकेदार और एनर्जी से भरपूर ‘मैं तेरे नाल नचना’ वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। खास बात यह है कि इस वायरल रील में उनके साथ दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी भी नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से वीडियो को एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक ट्विस्ट मिल गया है। ‘धुरंधर’ की चर्चाओं के बीच सामने आए इस वीडियो में उर्वशी अपने ग्लैमरस अंदाज, एक्सप्रेशंस और स्टाइलिश लुक से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई…
भारतीय सिनेमा की उभरती वैश्विक पहचान बन चुकी सेज़ल शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म हंगर गेम का पोस्टर प्रतिष्ठित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रूप से शोकेस के लिए चुना गया है। यह सेज़ल की कान्स में चौथी उपस्थिति होगी, जो उनके लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और सार्थक सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अब निर्माता के रूप में भी सेज़ल तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस सेज़ क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली हंगर गेम दूसरी…
