Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे
- अक्षय कुमार ने बताई स्टार की असली जिंदगी
- टिया बाजपेयी के ‘मुंडेया वे’ में दिखा आज़ादी और रोमांच का नया रंग
- नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- तनिषा मुखर्जी की मुस्कान में झलकी पीढ़ियों की विरासत
- जब उर्वशी रौतेला बनीं यादों की मधुबाला
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
Author: Bureau
अभिनेत्री और मॉडल अलंकृता सहाय के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा। लगातार चार प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स जीतकर उन्होंने न सिर्फ़ अपने करियर का सबसे सुनहरा अध्याय लिखा, बल्कि एंटरटेनमेंट और फैशन जगत में एक नई पहचान भी कायम की। साल की शुरुआत से ही अलंकृता अपनी हर उपलब्धि से चर्चा में रहीं—मिड-डे अवॉर्ड्स, बेस अवॉर्ड्स, दुबई बेस अवॉर्ड्स और एक अन्य बड़े इंडस्ट्री सम्मान में उन्हें अभिनय के साथ-साथ उनके स्टाइल, एलीगेंस और ग्रेस के लिए सराहा गया। अलंकृता ने साबित किया है कि ग्लैमर और गंभीरता का संगम भी संभव है। उनका हर लुक, हर परफॉर्मेंस…
हॉन्टेड 3डी और 1920: ईवल रिटर्न्स जैसी फिल्मों से दर्शकों को कंपा देने वाली तिया बाजपेयी इस बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर हॉरर की दुनिया में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार हैं। अपनी नई इंग्लिश सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘लिली रोज़’ के साथ तिया ग्लोबल सिनेमा में शानदार एंट्री कर रही हैं। लिली रोज़ को खास बनाता है इसका विशाल कैनवास। फिल्म की शूटिंग सात देशों में की गई है, जिससे इसकी कहानी एक सच्चे ग्लोबल एक्सपीरियंस में बदल गई है। तिया बताती हैं, “फिल्म का स्केल ही मुझे तुरंत भा गया। सात देशों में शूट होने से इसकी कहानी…
उर्वशी रौतेला ने अपने शानदार अंदाज़ से फैशन की दुनिया में नया इतिहास लिखा। वह पहली भारतीय हैं जिन्होंने इंटरनेशनल रैंप पर एंजेल विंग्स पहनकर वॉक किया। उनका हर कदम आत्मविश्वास और शक्ति की मिसाल था। उर्वशी ने कहा, “एंजेल विंग्स मेरे लिए सपनों और स्त्री सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।” कान्स से लेकर पेरिस तक, अब उर्वशी ने साबित कर दिया है। वह सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि भारत की ग्लोबल एंजेल हैं। उर्वशी ने कहा, “यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा और शक्ति की उड़ान है।” उन्होंने कहा, “पहली भारतीय एंजेल बनना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों…
तेहरान’ फेम एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने हाल ही में अपने एलीगेंट रेट्रो-इंस्पायर्ड इंडियन लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। पुराने बॉलीवुड दौर की झलक लिए उनके इस पारंपरिक अंदाज़ में विंटेज चार्म और मॉर्डन एलीगेंस का शानदार संगम देखने को मिला। मधुरिमा का यह क्लासिक आउटफिट मानो भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। ग्रेसफुल ड्रेपरी, पारंपरिक डिटेलिंग और शालीन एक्सप्रेशन्स ने उनके इस लुक को रॉयल टच दिया। वहीं, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके रेट्रो अंदाज़ को और भी परफेक्ट बना दिया। ‘तेहरान’ में दमदार अभिनय के लिए सराही गईं मधुरिमा एक…
ऋषभ शेट्टी और होम्बाले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। देशभर से शानदार समीक्षाएँ मिलने के बाद फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस सफलता के लिए अब ऋषभ शेट्टी देवों की नगरी वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव को धन्यवाद अर्पित करेंगे। यह दौरा सिर्फ आभार प्रदर्शन नहीं बल्कि फिल्म की आध्यात्मिक भावना का भी प्रतीक है। कांतारा: चैप्टर 1 आस्था, संस्कृति और प्रकृति के गहरे संबंध को दिखाती है, और वाराणसी में इसका प्रमोशन इस आत्मा को और प्रबल बनाता है। केजीएफ और सलार जैसी ब्लॉकबस्टर…
टीवी थ्रिलर्स की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके निर्देशक हीरेन अधिकारी अब निर्माता किरण लांजेवार के साथ साइबर अपराध पर आधारित रोमांचक वेब सीरीज़ ‘वीकेंड क्लब’ लेकर लौटे हैं। यह सीरीज़ अब हंगामा ओटीटी पर स्ट्रीमिंग हो रही है। इस जेन जेड साइबर क्राइम थ्रिलर का ट्रेलर और टीज़र महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री यशस्वी यादव ने 5 अक्टूबर 2025 को साइबर अपराध जागरूकता माह की पूर्व संध्या पर मुंबई में लॉन्च किया। लॉन्च के दौरान श्री यादव ने बताया, > “भारत को 2024 में साइबर अपराधों से लगभग ₹22,845.73 करोड़ का नुकसान हुआ, जबकि 2023…
ऊर्जावान डांस ट्रैक्स के बाद, थम्मा के निर्माताओं ने अब दिल को छू जाने वाला प्रेम गीत “रहें ना रहें हम” पेश किया है। इस भावनात्मक धुन को गाया है सौम्यदीप सरकार ने, जबकि संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे सुरों में ढाला है। इसके गहरे और अर्थपूर्ण बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। फ़िल्म के पहले दो ट्रैक्स “तुम मेरे ना हुए” और “दिलबर की आँखों का” अपनी लयबद्धता और जोशीले अंदाज़ के लिए सराहे गए थे। लेकिन “रहें ना रहें हम” एकदम विपरीत दिशा में जाता है, जहाँ रफ़्तार थम जाती है और भावनाएँ केंद्र में आ जाती हैं।…
बॉम्बे फैशन वीक के रैंप पर जब पायल राजपूत ने कदम रखा, तो पूरा माहौल मानो चमक उठा। कैमरों की फ्लैश लाइट्स और तालियों के बीच पायल का हर कदम आत्मविश्वास और एलीगेंस का बयान था। उनकी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि असली फैशन वही है जो आत्म-अभिव्यक्ति को एक कला में बदल दे। डिज़ाइनर के एक्सक्लूसिव आउटफिट में सजी पायल ने ऐसा लुक पेश किया जिसने बोल्डनेस और ग्रेस दोनों को बखूबी संतुलित किया। सिल्हूट से लेकर स्टाइलिंग तक, हर डिटेल में एक शालीनता झलक रही थी। उनके इस लुक ने एक बार फिर यह साबित किया…
निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की बहुचर्चित फिल्म “हाय जिंदगी” का दमदार ट्रेलर मुंबई में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। सत्य घटनाओं से प्रेरित और एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दे को छूती यह फिल्म 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में की गई है। इसमें गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता और निर्देशक के साथ फिल्म के…
म्यूज़िक जगत में हलचल मचाते हुए प्रोड्यूसर-कंपोज़र डुओ रुशा एंड ब्लिज़ा ने प्रसिद्ध गायिका नीति मोहन, प्रतिभाशाली कलाकार फरहान खान, और ग्लैमरस डांसर-एक्ट्रेस एली अवराम के साथ मिलकर नया हिट ट्रैक “ज़ार ज़ार” लॉन्च किया है। यह गाना इस साल के सबसे एनर्जेटिक और इमोशनल म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। रुशा एंड ब्लिज़ा के सिग्नेचर बास-हैवी बीट्स पर तैयार इस गाने में नीति मोहन की दिल छू लेने वाली आवाज़ और फरहान खान की शक्तिशाली उर्दू शायरी का बेहतरीन मेल सुनने को मिलता है। “ज़ार ज़ार” एक ओर दिल टूटने की गहराई को महसूस कराता है,…
