Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!
Author: Bureau
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्राकृतिक खूबसूरती और शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं ने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग का ध्यान खींचा। कॉन्क्लेव में शामिल कई प्रमुख निर्माता और निर्देशक उत्तराखंड में फिल्मांकन की संभावनाओं को लेकर उत्साहित नजर आए। चेन्नई के बाद हैदराबाद में भी राज्य की फिल्म नीति को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है। हैदराबाद में गुरुवार को आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड ने अपनी फिल्म नीति और शूटिंग की संभावनाओं…
सिनेमा में अपनी रचनात्मक सोच और अलग दृष्टिकोण के साथ पहचान बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा इन दिनों अपने बहुआयामी रचनात्मक सफर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तीन फिल्में ‘नोट बुक बैग’, ‘टेम्परामेंट’ और ‘द लास्ट कॉल’ हंगामा ओटीटी पर दर्शकों तक पहुंच रही हैं और इन्हें दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। निर्देशन के बाद अब जय प्रकाश मिश्रा संगीत की दुनिया में भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। स्मिता पांडे प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘नोट बुक बैग’ उनके निर्देशन सफर की खास फिल्मों में शामिल है।…
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की आगामी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नयी नवेली’ का टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गया है। यामी गौतम धर अभिनीत इस फिल्म में फैमिली ड्रामा, ह्यूमर, फैंटेसी और रहस्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक बिल्कुल नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है। टीज़र की शुरुआत एक सामान्य परिवार से होती है, लेकिन कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है जब परिवार का एक सदस्य दावा करता है कि, “भाभी डायन है।” इसके बाद घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो दर्शकों को अंत तक…
अभिनेत्री मलाइका अरोरा की ग्लैमरस मौजूदगी ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह को खास बना दिया। श्री प्रभु गणेशन के साथ मलाइका अरोरा ने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि इस शहर के लोग कल्याण ज्वेलर्स के शानदार और यूनीक डिजाइन्स को बहुत पसंद करेंगे। यहां की बेहतरीन सर्विस और खूबसूरत कलेक्शन को लोग अपना ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देंगे।” मुलुंड में शुरू किया गया यह शोरूम ग्राहकों के लिए पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल लेकर आया है। यहां कल्याण…
आध्यात्मिक संत और हनुमान भक्त नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी साधना और मानव सेवा के संदेश को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं आगे निकलते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी इस फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई का यह मुकाम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसकी कहानी किसी पारंपरिक व्यावसायिक मसाले के बजाय आध्यात्मिक यात्रा, आत्मखोज, सेवा और करुणा जैसे विषयों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन…
एक दौर में जब बड़े सितारों और एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा है, वहीं दिल दीवाना हो गया ने अपनी सादगी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की कहानी से दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। 31 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा अब सफलतापूर्वक छठे सप्ताह में पहुंच गई है। ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले इशपॉल सिंह चावला द्वारा निर्मित और राजीव शमलाल सोनी निर्देशित फिल्म प्रेम, त्याग, विश्वास और रिश्तों की खूबसूरत कहानी पेश करती है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन है, जिसने अलग-अलग उम्र के दर्शकों को जोड़ा है।…
तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई और ग्लैमरस शुरुआत हुई है। हैदराबाद में फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आधिकारिक लॉन्च किया गया। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन और मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल का लक्ष्य राज्य की नई पीढ़ी की आत्मविश्वासी और प्रतिभाशाली युवतियों को पेजेंट्री की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर देना है। लॉन्च समारोह में फेमिना मिस इंडिया साउथ 2026 इंदु फाल्गुणी और फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024 प्रकृति कंबम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने…
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ अपने दमदार विषय और विशाल कैनवास के चलते लगातार चर्चा में है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के महत्वपूर्ण रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को रियल और विश्वसनीय बनाने के लिए स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को मिलिट्री एडवाइजर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वह कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंसेज़ में अपनी विशेषज्ञता देंगी, जिससे फिल्म के एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशंस में वास्तविकता की झलक देखने को मिलेगी। श्री गोकुलम मूवीज़…
टेलीविजन पर अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता एससंजय गगनानी अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की लाइनअप यह संकेत दे रही है कि अभिनेता इस बार कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। एससंजय जल्द ही वेब फिल्म ‘बैंड बाजा मर्डर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प नाम और कहानी के साथ यह प्रोजेक्ट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वहीं उनका दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘हॉटस्पॉट’ है, जिसमें वह दो सीजन्स तक मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह शो…
आयुर्वेद की पारंपरिक विरासत को आधुनिक जरूरतों के साथ जोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बना रहे हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के लिए यह उपलब्धि बेहद खास रही। मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026 में कंपनी को बेहतरीन गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों और उत्कृष्ट व्यावसायिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कंपनी के ऑनर अमित अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी नेहा अग्रवाल को अपने हाथों इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया। हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद अपने लोकप्रिय उत्पादों के जरिए आयुर्वेदिक क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों में श्री महाकाल पेन…
