Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’
- 80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
- डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज का संगीत और क्रिकेट का जुनून, चेम्बूर जिमखाना में सजी सितारों भरी शाम
- डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया
- ‘हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
- मधुश्री और रॉबी बादल ने पेश की संगीतमय ‘श्री रामचरितमानस’
- रूपाली सूरी की साड़ियों का जादू, नवरात्रि में रंगों से सज उठा फैशन!
- ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!
Author: Bureau
भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है। ‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली…
हिंदी सिनेमा में रोमांस की कहानियां भले ही कई बार देखी गई हों, लेकिन जब प्रेम कहानी का रंग स्थानीय मिट्टी, मासूमियत और रिश्तों की गर्माहट से जुड़ता है, तो उसकी खूबसूरती अलग ही नजर आती है। विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया स्टारर आगामी हिंदी रोमांटिक ड्रामा ‘कजिन ईशा’ का फर्स्ट लुक इसी एहसास को पर्दे पर उतारने का वादा करता है। विक्रांत राय फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मोशन पोस्टर में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहली झलक में ही ध्यान खींचती है। दोनों के बीच की सहज नजदीकियां, मासूम एक्सप्रेशन…
आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, वहीं आर. माधवन की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘GDN’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह बायोग्राफिकल ड्रामा अब चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। महान भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन और उनकी दूरदर्शिता पर आधारित इस फिल्म में आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी सफलता इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ है। शुरुआत में परिवारों, प्रोफेशनल्स और वरिष्ठ…
बॉलीवुड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्मी रिश्ते अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस का दौरा किया, जहां भारतीय सिनेमा और ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीन इंडस्ट्री के बीच सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई। इसी दौरान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग का ऐलान किया। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा उत्सुकता ‘Heyy Babyy 2’ को लेकर है। 2007 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘Heyy Babyy’ की शूटिंग का एक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। अब सीक्वल के लिए उसी देश में…
रुपाली सूरी एक बार फिर अपने नए ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों की सीरीज़ में खूबसूरती, आत्मविश्वास और आकर्षण का ऐसा शानदार मेल देखने को मिल रहा है, जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में रुपाली का स्टाइल बेहद ग्लैमरस नजर आ रहा है। उनकी शानदार स्टाइलिंग, दिलकश एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंट अंदाज़ हर फ्रेम को खास बना रहे हैं। बोल्डनेस के साथ सोफिस्टिकेशन का संतुलन उनकी तस्वीरों को और भी आकर्षक बना देता है। रुपाली अपनी वर्सेटिलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी…
धर्मांतरण के संवेदनशील विषय पर आधारित राजन मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित “आर्टिकल 25′ एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसका दहला देने वाला टीज़र मुम्बई में यशपाल शर्मा ने लॉन्च किया जो इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। इस फिल्म में विन्न मोडगिल का भी किरदार बहुत मजबूत है। इस कोर्टरूम ड्रामा की कहानी धर्मांतरण, राजनीतिक साजिशों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यशपाल शर्मा और विन्न मोडगिल के साथ-साथ राजगोपाल अय्यर, शक्ति कुमार, सुशील पराशर, आकांशा पांडे, पारुल राय और गरिमा कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण मेगापिक्सेल्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले राजन मिश्रा,…
हंसी, एक्शन, दोस्ती और रोमांच का जबरदस्त तड़का लेकर कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो पक्के दोस्तों—हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव)—की कहानी है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक मिशन में बदल जाती है। देश पर मंडराते बड़े खतरे के बीच ये दोनों अनचाहे हीरो बन जाते हैं। मिशन की जिम्मेदारी संभालती हैं प्रीति जी जिंटा की ‘मैडम एच’, जो अपने अब तक के बेहद अलग और दमदार एक्शन-कॉमेडी अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में मजेदार पंचलाइंस, दोस्तों की नोकझोंक, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पेपी…
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ अपनी अनोखी कहानी और बड़े पैमाने की शूटिंग को लेकर पहले ही चर्चा में है। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक नई खबर ने उत्सुकता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। अभिनेत्री को एक अहम भूमिका के लिए मेकर्स के साथ बातचीत में बताया जा रहा है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही ‘समुक’ का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता…
अभिनेत्री श्रेया शर्मा अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग जॉनर को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं। ‘जटाधारा’ में ‘पल्लो लटके अगेन’ के बाद उन्होंने ‘मस्ती 4’ में कॉमेडी का रंग दिखाया। अब उनकी हालिया फिजिकल ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, श्रेया का हालिया शेड्यूल सामान्य फिटनेस से कहीं आगे बढ़कर शारीरिक कंडीशनिंग और खास तरह की वर्कशॉप्स पर केंद्रित रहा है। हालांकि उनके अगले किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तैयारी ने उनके संभावित एक्शन अवतार की अटकलों को जरूर हवा…
‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नई और दिलचस्प जोड़ी के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें वह लक्ष्य के साथ लीड रोल निभाएंगी। ‘राख’ से अपनी खास पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय इस बार रोमांस को एक अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म को साइकोलॉजिकल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और रहस्य के बीच कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ लेगी। वहीं लक्ष्य ‘किल’, ‘चांद मेरा…
