अतीत के अनमोल सितारों में कई सितारे ऐसे थे जो टॉप पर नहीं थे लेकिन वे टॉप के सितारों से भी ज्यादा वेतन लेते थे। लोगों में उनकी डिमांड ज्यादा थी इसलिए निर्माता को उनकी हर डिमांड पूरी करनी पड़ती थी। मुमताज भी ऐसी अभिनेत्री में से एक थी। मुमताज़ के करियर को टॉप पर ले जाने का पूरा श्रेय राजेश खन्ना को जाता है। मुमताज़ ने राजेश खन्ना के साथ 10 फिल्मों में काम किया था।
राजेश खन्ना अक्सर उन्हें मोटी कहकर पुकारते थे। जहां एक तरफ मुमताज़ एक ज़बरदस्त डांसर थी तो वहीं राजेश खन्ना डांस में उतने माहिर नहीं थे। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर कैमरामैन को मुमताज़ पर ज़्यादा फोकस करने के लिए कहते थे और और राजेश खन्ना के क्लॉज़ शॉट्स लेकर काम चलाते थे।
चूंकि करियर की शुरूआत में मुमताज़ ने दारा सिंह के साथ ढेर सारी स्टंट फिल्मों में काम किया था और स्टंट फिल्में बीग्रेड फिल्में मानी जाती थी तो उस ज़माने के ए-ग्रेड एक्टर्स उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। इनमें से एक थे धर्मेंद्र। हालांकि बाद में जब मुमताज़ एक बड़ा नाम बनी तो धर्मेंद्र ने उनके साथ लोफर फिल्म में काम किया।
मुमताज़ के साथ काम करने से इनकार करने वालों में शशी कपूर का नाम भी शुमार रहा है। शशी कपूर ने मुमताज़ के कारण सच्चा-झूठा फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन बाद में वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि शशी कपूर ने मुमताज़ से एक फिल्म साथ करने के लिए कई दिनों तक मिन्नतें की और तब कहीं जाकर मुमताज़ ने शशी कपूर के साथ चोर मचाए शोर फिल्म की थी।
Trending
- आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग
- राघव जुयाल का कॉमेडी अवतार, ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर लेकर आया हंसी का तूफान
- एरियन रोमल के ‘Number 1’ में दिखेगा टिया बाजपेयी का नया अंदाज़
- आरती मट्टू ने ‘घर की महफिल’ से छेड़ा दिल का सुर
- ‘नाची जावे’ के साथ पैराडॉक्स और परमिश वर्मा का बड़ा म्यूज़िकल धमाका
- जन्मदिन पर मिला फैंस को बड़ा तोहफा, सामने आया सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर, रिलीज डेट भी तय
- कंगना रनोट की फिल्म “क्वीन 2” रिलीज से पहले विवादों में, राइट्स को लेकर 250 करोड़ की कानूनी जंग
- निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान

