Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’
- सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी
- अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे
- अक्षय कुमार ने बताई स्टार की असली जिंदगी
- पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक
- ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ का ग्लोबल प्रीमियर
- कपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी का हाई एनर्जी रोमांस ‘आजा हलचल करेंगे’ में मचाएगा धूम
- सिनेमा, सुर और सम्मान का संगम
Author: Bureau
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के शुभारंभ में शिरकत की। महिला-प्रधान हिट फ्रेंचाइज़ी मर्दानी में एक सशक्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुकीं रानी ने इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इक़बाल सिंह चहल (आई पी एस) के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम के दौरान रानी ने महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर गंभीर चिंता जताई और महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल की सराहना करते हुए उन्हें “अनसुने नायक”…
उर्वशी रौतेला ने पेरिस फैशन वीक में अपनी उपस्थिति से यह साबित कर दिया कि अब वह ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री की नई ताक़त हैं। इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी मौजूदगी केवल भागीदारी नहीं थी, बल्कि उन्होंने पूरे इवेंट पर अपनी छाप छोड़ दी। पेरिस की गलियों से लेकर शो के फ्रंट रो तक, उर्वशी के कदमों ने वैसा ही ध्यान खींचा जैसा सामान्यतः केवल अंतरराष्ट्रीय फैशन दिग्गजों को मिलता है। कैमरे उनकी हर अदा कैद करने में व्यस्त रहे, विशेषज्ञों ने उनकी स्टाइल स्टेटमेंट पर गौर किया और ग्लोबल मीडिया ने स्वीकार किया—भारत की यह स्टार अब सीमाओं से परे…
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन अलंकृता सहाय ने अब मुंबई को अपना स्थायी निवास बना लिया है। लंबे समय तक चंडीगढ़ में रहते हुए निजी और पेशेवर जीवन का संतुलन साधने के बाद, वह दोबारा मायानगरी लौटी हैं। इस बार कई बड़े और रोमांचक फिल्मी प्रोजेक्ट्स के साथ। अपने आकर्षण, सौम्यता और बहुआयामी अभिनय से दर्शकों के दिल जीतने वाली अलंकृता की मुंबई वापसी ऐसे समय में हुई है जब उनका करियर एक नए मुकाम की ओर अग्रसर है। अपनी नई शुरुआत को लेकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुंबई मेरी रूह की धड़कन है। यही शहर सपनों को पंख…
शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर टेलीविज़न अदाकारा नायरा एम बनर्जी लाल रंग की पारंपरिक बंगाली साड़ी में जब एक दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचीं, तो पूरा माहौल भक्ति और सौंदर्य से सराबोर हो गया। उनके साथ थीं बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और सच्ची बंगाली दीवा काजोल, जिन्होंने माँ दुर्गा के चरणों में आशीर्वाद लिया। पंडाल का दृश्य किसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगम से कम नहीं था—जहाँ काजोल अपनी गहरी जड़ों से जुड़ी हुई परंपराओं का सम्मान कर रही थीं, वहीं नायरा इस अनुभव को नए अंदाज़ में आत्मसात करती नज़र आईं। काजोल हर साल दुर्गा पूजा में अपनी मौजूदगी से…
‘काफ़िर दीवाना’ का प्रोमो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। रिलीज़ के महज़ 24 घंटे के भीतर इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ दर्ज कर चुका है। शानदार सिनेमाई अपील, सुरीली धुन और सुहर्ष राज की करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गीत के साथ सुहर्ष राज बतौर गायक और अभिनेता अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को आकार दिया है देवाशीष सरगम (राज) ने जो इसके लेखक, निर्देशक और संगीतकार भी हैं। समीक्षकों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट भारतीय इंडी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। गीतकार कुमार…
फ़ैशन की दुनिया अक्सर बदलते ट्रेंड्स और भीड़ की पसंद से संचालित होती है, लेकिन मुंबई स्थित डिज़ाइनर जोड़ी सरथ और जैस्मिन ने अपने लेबल की बुनियाद एक गहरी सोच पर रखी है। उनका मानना है कि कपड़े केवल शरीर को ढकने का ज़रिया नहीं, बल्कि पहनने वाले के व्यक्तित्व और आत्मा का प्रतिबिंब होते हैं। इन दोनों का दर्शन “डिज़ाइनिंग फ़ॉर एसेंस उन्हें सबसे अलग करता है। उनके लिए हर परिधान एक संवाद की तरह है, जहाँ कपड़े पहनने वाले की असली पहचान उभर कर सामने आती है। तयशुदा सिल्हूट थोपने के बजाय वे ऐसा आकार गढ़ते हैं, जो…
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री, एडवोकेट आशीष शेलार ने दादासाहेब फाल्के फिल्मसिटी, गोरेगांव (पूर्व) स्थित बॉलीवुड पार्क में बहुप्रतीक्षित 360-डिग्री सिनेमा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फिल्मसिटी की प्रबंध निदेशक स्वाति मसे पाटिल, सह-प्रबंधक साजणीकर, बॉलीवुड पार्क के निदेशक संतोष मिजगर और चिराग शाह सहित मनोरंजन जगत के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर आशीष शेलार ने कहा कि 360-डिग्री सिनेमा जैसी अभिनव सुविधा न केवल पर्यटकों को नया अनुभव देगी बल्कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी। 360-डिग्री सिनेमा क्या है? बॉलीवुड पार्क के निदेशक संतोष मिजगर ने इस विशेष अवधारणा के…
मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में जल्द ही रंगमंच का एक खास आयोजन होने जा रहा है। इस मंचन में दर्शक देखेंगे मशहूर लेखक और गीतकार स्वानंद किरकिरे का लिखा नाटक ‘बेला मेरी जान’, जिसका निर्देशन कर रहे हैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े रंग निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान। आर्यन खान की चर्चित वेब सीरीज़ के बाद यह नाटक भी फिल्म इंडस्ट्री का एक नया और कड़वा सच सामने लाने जा रहा है। किरकिरे की यह प्रस्तुति उन संघर्षों और कीमतों को उजागर करेगी, जो कोई व्यक्ति बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए चुकाता है। निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान…
एसपीपी प्रोडक्शंस और अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में 4 अक्टूबर 2025 को मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में एक भव्य म्यूज़िकल शो आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है – महानायक महागायक – किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन। इस खास संगीतमय शाम में मंच संभालेंगे मशहूर पार्श्वगायक चिंतन बाकीवाला, जिन्हें “के फॉर किशोर” शो से लोकप्रियता मिली। किशोर कुमार की आवाज़ और अमिताभ बच्चन की शख्सियत को उन्होंने हमेशा अपने अंदाज़ में जिया है और दर्शक उनकी प्रस्तुतियों में वही जादू महसूस करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होंगी इशिता विश्वकर्मा, जो ज़ी…
मध्य प्रदेश के सीहोर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरहान पटेल का सफर संघर्ष, सपनों और मेहनत का अद्भुत संगम है। खेतों की सादगी से निकलकर अब वह महेश भट्ट के बैनर तले फिल्म “तू मेरी पूरी कहानी” में बतौर हीरो सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगे। महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास ने अरहान को इस फिल्म में लॉन्च कर एक बार फिर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिसमें उन्होंने हमेशा नई प्रतिभाओं को मौका दिया है। दर्शकों में पहले ही फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और नई जोड़ी की केमिस्ट्री को लेकर खासी…
