Author: Bureau

गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर अंधेरी पश्चिम स्थित चार बंगला गुरुद्वारा साहिब में आस्था और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। जहां लाखों श्रद्धालुओं के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां भी गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, प्रिंस नरूला व युविका चौधरी, फैशन डिज़ाइनर रोहित वर्मा, यशवर्धन आहूजा, सौंदर्या शर्मा, कबीर बेदी और एकता जैन सहित कई सितारों ने नतमस्तक होकर अरदास की। जसपाल सिंह सूरी और मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में करीब एक लाख श्रद्धालु शामिल हुए और 70 हजार से अधिक लोगों…

Read More

अपनी ग्लैमरस अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मोहित करने वाली अभिनेत्री निकिता रावल ने हाल ही में अपने नए शूट की बिहाइंड-द-सीन झलकियाँ साझा कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। तस्वीरों में निकिता का स्टाइलिश अंदाज़ और आत्मविश्वास भरा लुक फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर यह कौन-सा नया प्रोजेक्ट है! सूत्रों की मानें तो यह एक बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट है, जो उनके करियर का नया मुकाम साबित हो सकता है। निकिता ने रहस्यमय मुस्कान के साथ बस इतना कहा, “घोषणा बहुत जल्द होगी!” अब फैंस बेसब्री से उस पल का…

Read More

भारतीय सिनेमा के दो महानायक – सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन अब एक ऐतिहासिक सफर में साथ नज़र आएंगे। रजनीकांत की अगली भव्य फिल्म ‘थलाइवर 173’ को प्रस्तुत कर रहा है राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, जिसका निर्देशन करेंगे लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी। यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि रजनीकांत और कमल हासन की 50 साल पुरानी दोस्ती और भाईचारे का उत्सव भी है। इस सहयोग के साथ राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल अपने 44 गौरवशाली वर्ष भी मना रहा है। कमल हासन और आर. महेंद्रन द्वारा निर्मित यह मेगा प्रोडक्शन रजनीकांत के करिश्माई अभिनय और सुंदर सी के निर्देशन का संगम…

Read More

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की। रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा। फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज़ खान मुख्य भूमिकाओं…

Read More

फैशन बदलते मौसम की तरह आता-जाता रहता है, लेकिन काशिका कपूर का स्टाइल सेंस हर दौर में अपनी अलग पहचान बनाता है। वह आधुनिक एलिगेंस की मिसाल हैं — जहाँ विनम्रता मिलती है हॉट कुट्योर से। उनके हर लुक में क्लास, करिश्मा और आत्मविश्वास का सुंदर संगम झलकता है। क्रिमसन गाउन में वह शक्ति और शालीनता का प्रतीक बनती हैं, तो रोज़-पिंक सैटिन लुक में उनके भीतर की कोमलता और रोमांस झिलमिलाता है। काशिका कहती हैं, “फैशन वही है जो आपको ज़िंदा महसूस कराए,” और यही भावना उनके हर आउटफिट में झलकती है। शैम्पेन क्रिस्टल गाउन में वह जैसे रोशनी…

Read More

बॉक्स ऑफिस के बाद हाउसफुल 5 ने टीवी पर भी इतिहास रच दिया। स्टार गोल्ड पर हुए इसके वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को 4.65 करोड़ दर्शकों और 1.91 करोड़ घरों ने देखा। दो अलग क्लाइमेक्स – हाउसफुल 5ए और 5बी का अनोखा प्रयोग दर्शकों को खूब भाया। इस व्यूअरशिप के साथ यह अक्षय कुमार की साल की सबसे बड़ी टीवी रिलीज़ बन गई। स्टार गोल्ड ने इस साल की टॉप मूवी प्रीमियर सूची में स्त्री 2, छावा और हाउसफुल 5 जैसी तीन हिट फिल्में दीं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपनी टीम के लिए “गर्व का पल” बताया, जबकि अक्षय कुमार…

Read More

भारतीय सिनेमा में एक बार फिर म्यूज़िक का महा संगम देखने को मिल सकता है। सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर अब चर्चा उसके म्यूज़िक की हो रही है। दरअसल, राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ए.आर. रहमान, मोहित चौहान और डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना एक साथ नज़र आ रहे हैं। कैप्शन था – “व्हाट्स कुकिंग गाइज?” यानी “क्या पक रहा है दोस्तों?” फैंस का मानना है कि रहमान और मोहित चौहान मिलकर फिल्म के लिए कोई खास गीत या थीम तैयार कर रहे हैं। रहमान पहले से ही फिल्म के…

Read More

रीगल फिल्म्स के बैनर तले बन रही वेब सीरीज कपाट में अहम भूमिका निभा रहे हैं गुजरात के उभरते अभिनेता कन्हैया यादव। कन्हैया ने बताया कि इस वेबसीरीज के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिला है। कई बार ऑडिशन देने के बाद अब उनकी मेहनत रंग लाई है। कन्हैया यादव ने बताया कि मुंबई में कई बार ऑडिशन देने के बावजूद जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने एक्टिंग क्लास ज्वाइन कर अभिनय की बारीकियां सीखीं। कन्हैया कहते हैं, “अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक…

Read More

हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ का रहस्यमयी ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द मैन फ्रॉम अर्थ’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। पूरी फिल्म एक ही लोकेशन पर शूट की गई है और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो दावा करता है कि वह पिछले 14,000 सालों से ज़िंदा है। फिल्म के निर्देशक योगेश पगारे के अनुसार, यह कहानी रहस्य, भावनाओं और विचारों को नए ढंग से पेश करती है। हितेन तेजवानी ने कहा कि फिल्म जीवन और अमरता पर…

Read More

क्रियायोग के प्रणेता और अमर हिमालयी योगी श्री महावतार बाबाजी के जीवन, सिद्ध मार्ग और उनके शिष्या माँ रुद्रात्मिका की आध्यात्मिक साधना पर आधारित फ़िल्म ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। भद्रबाहू डिवाइन क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले बनी और संतोष मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म, गुरु-भक्ति, वैराग्य और त्याग की गहन अनुभूति कराती है। इसकी कथा गुरूमाई की पुस्तकों ‘चिरुट जलती है’ और ‘अध्यात्म एक विद्रोह, एक क्रांति’ से प्रेरित है। दीपा परब, उदय टिकेकर, विनीत शर्मा और संतोष जुवेकर (विशेष भूमिका) द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म भक्ति-संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं का संगम प्रस्तुत करती है।…

Read More